करण मेहरा की गिरफ्तारी वाली रात पत्नी निशा ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- 'वादा करती हूं, एक दिन...'

करण मेहरा की गिरफ्तारी वाली रात निशा ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- 'वादा करती हूं, एक दिन...'

मुंबई, 01 जून: 'ये रिश्ता क्या कहलात है' और कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके फेमस टीवी एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने 31 मई 2021 को गिरफ्तार किया था। हालांकि 01 जून को करण मेहरा को जमानत मिल गई है। करण मेहरा की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने पुलिस में करण के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद 31 मई को करण की गिरफ्तारी हुई और आज (1 जून) जमानत दे दी गई है। करण की गिरफ्तारी और जमानत के बीच निशा रावल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की। निशा ने अपने इंस्टा पोस्ट में अपने 4 साल के बेटे कवीश के साथ तस्वीर शेयर की। फोटो को साझा कर निशा ने लिखा, वादा करती हूं हम दोनों दुनिया एक साथ घूमेंगे।

'इसी मुस्कान के साथ हम एक साथ दुनिया को देखेंगे'

'इसी मुस्कान के साथ हम एक साथ दुनिया को देखेंगे'

निशा रावल ने अपने बेटे के साथ जो तस्वीर शेयर की है, मां-बेटा एक ग्लॉस वॉल के पास खड़े हैं। निशा रावल ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, '' दुनिया को तुम्हारी आंखों से देख रही हूं मेरे लिट्लू कवीश। वादा करती हूं इसी मुस्कान के साथ हम एक साथ दुनिया को देखेंगे, जो हमारे उदास दिलों में खुशी भर देगा।''

निशा रावल ने करण पर क्या आरोप लगाए हैं?

निशा रावल ने करण पर क्या आरोप लगाए हैं?

निशा रावल ने पति करण मेहरा के खिलाफ सोमवार 31 मई की रात गोरेगांव इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। निशा रावल ने करण मेहरा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर घरेलू विवाद के बाद करण ने अपनी पत्नी निशा को धक्का दिया, जिससे निशा दीवार से टकरा गईं और सिर में उनके चोट लग गई। उसके बाद निशा ने पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के फौरन बाद ही करण मेहरा को हिरासत में ले लिया गया। बाद में पुलिस ने जमानत पर करण मेहरा को रिहा कर दिया है।

2 हफ्ते पहले करण और निशा में अनबन की अफवाहें आई थी

2 हफ्ते पहले करण और निशा में अनबन की अफवाहें आई थी

दो हफ्ते पहले करण और निशा के बीच अनबन की अफवाहें सामने आई थीं। पिछले कुछ महीनों से कपल के वैवाहिक जीवन में परेशानी की खबरें आ रही हैं। हालांकि अफवाह आने के बाद कुछ दिनों पहले निशा रावल ने करण के साथ किसी भी अनबन और विवाद की खबरों से इनकार किया था।

2012 में हुई थी निशा और करण की शादी

2012 में हुई थी निशा और करण की शादी

करण मेहरा और निशा रावल की शादी को 9 साल पूरे हो गए हैं। दोनों का एक 4 साल का बेटा कवीश भी है। करण मेहरा और निशा रावल ने 2012 में शादी की थी। करण मेहरा टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीड किरदार में थे। उनके साथ लीड रोल में हिना खान थीं। करण इसके अलावा 'बिग बॉस 10' और 'नच बलिये 5' में नजर आ चुके हैं। 'नच बलिये 5' करण निशा के साथ ही आए थे। निशा रावल अभी 'शादी मुबारक' टीवी सीरियल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+