मुश्किल में फंसे करण जौहर, हेल्थ डिपार्टमेंट ने भेजा नोटिस,हो सकती है 5 साल की जेल

नई दिल्ली। जानेमाने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहार की मुश्किल बढ़ सकती है। दिल्ली के हेल्थ विभाग ने करण जौहर के खिलाफ नोटिस भेजा है। इस विज्ञापन को लेकर करण जौहर मुश्किल में फंस गए है और अगर उन्होंने इस नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उन्हें 5 साल की जेल और 2 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है। आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं कि आखिर किस बात को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने करण जौहर को नोटिस भेजा है।

मुश्किल में करण जौहर

मुश्किल में करण जौहर

करण जौहर स्टार प्लस के चर्चित रियलिटी शो इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार को होस्ट कर रहे हैं। करण जौहर के साथ-साथ रोहित शेट्टी भी इस शो के होस्ट है, लेकिन इस शो के दौरान उन्होंने कमला पसंद पान मसाले का एड दिखाया, जिसके बाद चैनल, प्रोडक्शन कंपनी, पान मसाला कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

दिल्ली के स्वास्थ विभाद ने भेजा नोटिस

दिल्ली के स्वास्थ विभाद ने भेजा नोटिस

दैनिक भास्कर वेबसाइट की खबर के मुताबिक शो के दौरान पान मसाला का विज्ञापन दिखाने की वजह से दिल्ली के स्वास्थ विभाग ने चैनल, प्रोडक्शन कंपनी और पान मसाला कंपनी को नोटिस भेजा है। सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (कोटपा) 2003 के तहत इनके अलावा धर्मा प्रोडक्शन को, जो की करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी है उसे भी नोटिस भेजा है।

 दूसरी बार भेजा गया नोटिस

दूसरी बार भेजा गया नोटिस


करण जौहर को इस मामले में दूसरी बार नोटिस भेजा गया है। इससे पहले भी उन्हें नोटिस भेजा गया था, अब कोटपा एक्ट का वॉयलेशन करने में उन्हें दूसरी बार नोटिस भेजा गया है। इस वॉयलेशन के कारण उन्हें 5 साल जेल और दो हजार जुर्माना भी हो सकता है। दिल्ली स्वास्थ विभाग ने इन सभी लोगों को सेरोगेटेड एड दिखाने का दोषी पाया। उन्हें 10 दिनों के भीतर इस नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। अगर उन्होंने इस नोटिस का जवाब नहीं दिया तो स्वास्थ विभाग उनके खिलाफ केस दायर करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+