रंजन गोगोई अपनी ईमानदारी से समझौता करने के लिए याद किए जांएगे: सिब्बल

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर कहा है कि उन्हें गलत वजहों के लिए याद रखा जाएगा। सिब्बल ने अपने ट्वीट में कहा है, न्यायमूर्ति एच आर खन्ना अपनी ईमानदारी, सरकार के सामने खड़े होने और कानून का शासन बरकरार रखने के लिए याद किए जाते हैं।न्यायमूर्ति गोगोई राज्यसभा जाने की खातिर सरकार के साथ खड़े होने और खुद की ईमानदारी के साथ समझौता करने के लिए याद किए जाएंगे।

sibal on ranjan gogoi, रंजन गोगोई पर कपिल सिब्बल, Congress, kapil sibal, ranjan gogoi, rajya sabha, रंजन गोगोई, कपिल सिब्बल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को रंजन गोगोई के राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। भारत के 46 वें मुख्य न्यायाधीश रहे रंजन गोगोई पिछले साल 17 नवंबर को पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनको राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने के बाद ना सिर्फ विपक्षी नेताओं बल्कि कई पूर्व मंत्रियों और संगठनों ने भी सवाल उठाए हैं।

वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने गोगोई से अपील की है कि वो राज्यसभा जाने के लिए मना कर दें। उन्होंने ट्वीट किया, मैं आशा करता हूं कि पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोगोई में राज्यसभा सीट के प्रस्ताव को 'ना' कह देना चाहिए। ऐसा ना करने पर वे न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाने की वजह बनेंगे।

एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद अससुद्दीन ओवैसी ने गोगोई को राज्यसभा भेजे जाने पर कहा कि क्या ये इनाम है, जजों की स्वतंत्रता में कैसे यकीन रहेगा, कई सवाल हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर दो खबरें शेयर करते हुए गोगोई के राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर सवाल किया। उन्होंने जो खबरें शेयर की हैं उनमें से एक में गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने की है और दूसरी में कहा गया है कि न्यायपालिका पर जनता का विश्वास कम होता जा रहा है। सुरजेवाला ने ये खबरें शेयर करते हुए कहा कि तस्वीरें सबकुछ बयां करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+