Same Sex Marriage: समलैंगिक शादी टूटी तो बच्चे का पिता कौन होगा? SC में बोले कपिल सिब्बल
वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने समलैंगिक विवाह पर सुनवाई के दौरान कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने दंपत्ति के गोद लिए बच्चों के लिए भी चिंता जाहिर की है।

Kapil Sibal on Same Sex Marriage: सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को लेकर सुनवाई लगातार जारी है। इस मामले का केंद्र सरकार के साथ-साथ कपिल सिब्बल ने भी विरोध किया है। जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की तरफ से दलील देते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि हम व्यक्तियों की स्वायत्तता में विश्वास करते हैं। मुझे लगता है कि लोग किसी भी तरह के संबंध बनाने के हकदार हैं। लेकिन इसके पीछे कई सवाल हैं जिसका समाधान भी जरूरी है।
समलैंगिक शादी टूटी तो फिर बच्चे का पिता कौन होगा?
समलैंगिक विवाह को कानून मान्यता का विरोध करते हुए कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में सवाल किया कि अगर यह शादी टूट गई तो क्या होगा? जिस बच्चे को दोनों ने गोद लिया है उसका क्या होगा? इस संकट की स्थिति में उस बच्चे का पिता कौन होगा? आपराधिक प्रक्रिया कानून के तहत महिला कौन है? रखरखाव कौन करेगा? ये उस घोषणा के गंभीर सामाजिक परिणाम हैं। या तो आप कानून में सुधार करें या इसे बिल्कुल न लें।
कानून में सुधार नहीं होगा दूसरे समुदाय को चोट पहुंचेगी: कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल ने दलील देते हुए कहा कि जब यह दुनिया भर में किया जाता है, तो अन्य विधानमंडल वास्तव में इसके साथ मिलकर अन्य कानूनों में सुधार करते हैं। यदि आप इसे सुधारों के बिना करते हैं, तो आप दूसरे समुदाय को चोट पहुंचा रहे होंगे और यह खतरनाक है। मैं इसके लिए तैयार हूं लेकिन इस अंदाज में नहीं।
क्या समाज सुनने के लिए तैयार: कपिल सिब्बल
इससे पहले कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने एक ट्वीट करते हुए सवाल किया कि सुप्रीम कोर्ट देश में समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने के लिए दलीलें सुनने के लिए तैयार है, लेकिन क्या समाज सुनने के लिए तैयार है? वहीं केंद्र सरकार ने भी विरोध करते हुए कहा कि इस मामले पर संसद और सरकार के बीच चर्चा होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications