मोदी देश में सबसे बड़े गप्पी इसलिए राहुल ने दे दी झप्पी: कपिल सिब्बल
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी गप्पी हैं, इसीलिए राहुल ने उनको झप्पी दी है। कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को राहुल के संसद में मोदी से जाकर गले मिलने पर ये बात कही है। सिब्बल ने कहा, 'ये जो भाषा मैंने लोकसभा में कल देखी, मुझे दुख हुआ। प्रधानमंत्री देश में सबसे बड़ा है गप्पी, धर्म हमें सिखाता है कि उसको भी लगा दो झप्पी। इसलिए राहुल ने उनको झप्पी दी।'

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में शुक्रवार को आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 126 वोटों के मुकाबले मोदी सरकार को मिले 325 सांसदों के समर्थन के बल पर यह प्रस्ताव खारिज हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना भाषण खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट पर जाकर उनसे गले मिले।
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाकर उनसे गले मिलने पर लोकसभा स्पीकर ने आपत्ति जाहिर की। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि राहुल गांधी का यह व्यवहार अप्रत्याशित था। मोदी ने भी इसको लेकर एक तरह से मजाक ही उड़ाया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के इस व्यवहार पर कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा कर लोकसभा में 'चिपको आंदोलन' की शुरुआत की है।












Click it and Unblock the Notifications