अधीर रंजन का सिब्बल पर निशाना, वो चाहें तो दूसरी पार्टी बना लें
सिब्बल को लेकर कांग्रेस में घमासान, अधीर रंजन बोले- चुनाव प्रचार में तो नहीं दिखे
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल को लेकर पार्टी में नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। पहले अशोक गहलोत फिर तारिक अनवर और अब कांग्रेस संसदीय कमेटी के मेंबर और पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी कपिल सिब्बल पर निशाना साधा है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि किसी को भी बिना कुछ किए बोल देना आत्मनिरीक्षण नहीं होता। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस की आलोचना करने वाले लोग या तो किसी और पार्टी में चले जाते हैं या फिर वो दूसरी पार्टी बना लेते हैं। अधीर रंजन ने कहा कि कपिल सिब्बल भी चाहें तो दूसरी पार्टी में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिब्बल जी पार्टी में अपने विचारों और मुद्दों को उठाने के स्वतंत्र हैं।
Recommended Video

क्या बिहार में चुनाव प्रचार करने गए थे कपिल- अधीर रंजन
मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, "कपिल सिब्बल पार्टी और आत्मनिरीक्षण को लेकर वैसे तो बहुत चिंतित रहते हैं, उन्होंने इसको लेकर बात भी की थी, लेकिन हमने उन्हें (कपिल सिब्बल) बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात चुनावों में चुनाव प्रचार करते हुए नहीं देखा।" अधीर रंजन चौधरी का इशारा साफ है कि जब कपिल सिब्बल चुनावों में प्रचार के दौरान नजर नहीं आते तो उन्हें पार्टी के लिए इस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए।
पार्टी नेताओं के निशाने पर हैं कपिल सिब्बल
आपको बता दें कि अधीर रंजन चौधरी से पहले मंगलवार को ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने भी कपिल सिब्बल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कपिल जी को मीडिया से बात करने की बजाए पार्टी अध्यक्ष से बात करनी चाहिए थी, इस तरह मीडिया में पार्टी के अंदरूनी मुद्दों का जिक्र करने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। अधीर रंजन चौधरी से पहले अशोक गहलोत ने भी यही बात कही थी कि कपिल सिब्बल को पार्टी के अंदरूनी मामले मीडिया के सामने नहीं लाने चाहिए थे।
क्या कहा था कपिल सिब्बल ने?
आपको बता दें कि कपिल सिब्बल ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस पार्टी में आत्मनिरीक्षण की वकालत की थी। कपिल सिब्बल ने कहा था कि संगठन में बदलाव को लेकर पार्टी में कोई चिंता नहीं है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications