आखिर क्यों गोविंदा के आते ही कपिल शर्मा के शो से गायब हुई सपना?

नई दिल्ली। सोनी के मशहूर शो' कॉमेडी नाइट विद कपिल' इस वक्त अपने पूरे शबाब पर है, संडे को भी इस शो में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा, क्योंकि इस शो में कॉमेडी के सरताज कहे जाने वाले एक्टर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता और बेटी टीना के साथ पधारे थे, गोविंदा शो में अपनी बेटी टीना के पहले एलबम को प्रमोट करने पहुंचे थे। शो में जमकर हंसी के फव्वारे फूटे लेकिन इस शो में वो इंसान नहीं दिखाई दिया, जो कि कपिल के शो में गोविंदा की ही तरह एक्टिंग और डांस करता है।

कपिल शर्मा के शो से गायब हुईं सपना?

कपिल शर्मा के शो से गायब हुईं सपना?

जी हां, आपने सही समझा, हम बात कर रहे हैं सपना उर्फ कृ्ष्णा अभिषेक की, जो कि कपिल शर्मा के शो की जान हैं और लगभग हर एपीसोड में नजर आते हैं, उनकी कॉमेडी में अक्सर अपने मामा गोविंदा का ही जिक्र होता है लेकिन जब गोविंदा शो में आए तो वो ही गायब हो गए, दोनों की जुगलबंदी की प्रतिक्षा कर रहे दर्शकों को उनके गायब होने की वजह समझ नहीं आई इसलिए सोशल मीडिया पर लोग सवाल भी कर रहे हैं।

गोविंदा और कृष्णा में नहीं बनती?

हालांकि कृष्णा के करीबियों का कहना है कि गोविंदा के शो आने से कृष्णा गायब हो गए, इसके पीछे कारण दोनों के परिवार के बीच चला आ रहा मनमुटाव है, जिसकी वजह से कृष्णा ने कपिल के शो से दूरी बनाई, दरअसल कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह की गोविंदा की पत्नी सुनीता से बनती नहीं हैं।

कृष्णा की पत्नी ने कही थी बड़ी बात

कृष्णा की पत्नी ने कही थी बड़ी बात

दोनों पहले भी खुलकर एक-दूसरे पर आरोप लगा चुके हैं, कश्मीरा का कहना है कि गोविंदा के घर में हुकूमत उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की चलती है और वो हमें पसंद नहीं करती हैं, जिसकी वजह से हमारे परिवार में दूरियां हैं।

गोविंदा के आने के बाद ही कृष्णा गायब हो गए थे...

खैर कारण चाहे जो भी हो लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि शो में सपना का ना दिखना,थोड़ा लोगों को अच्छा नहीं लगा, हालांकि शो के शुरुआती पार्ट में कृष्णा दिखाई दिए थे लेकिन गोविंदा के आने के बाद वो नजर नहीं आए, फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि कृष्णा उर्फ सपना अगले एपीसोड में फिर से अपनी पुरानी रंगत में नजर आएंगी और सबको अपने फनी मसाज के बारे में बताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+