Kapil Sharma Show: अर्चना जैसी साड़ी में दिखे कृष्णा अभिषेक, जानिए क्या है माजरा?
मुंबई। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा' की टीआरपी इन दिनों शबाब पर है, शो के होस्ट कपिल शर्मा समेत शो का हर कलाकार लोगों के दिल के काफी करीब है, इस शो में महत्वपूर्ण रोल अदा करने वाले कृष्णा अभिषेक के भी लोग काफी दीवाने हैं, इस वक्त सोशल मीडिया पर कृष्णा और अर्चना पूरन सिंह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोनों एक ही तरह की साड़ी में नजर आ रहे हैं।
A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30) on
अर्चना जैसी साड़ी में दिखे कृष्णा अभिषेक
दरअसल आने वाले एपीसोड में कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह की कॉपी करते दिखाई देंगे, वायरल फोटो को खुद कृष्णा ने ही पोस्ट की है, कृष्णा ने इसे पोस्ट कर अपने फैन्स से असली अर्चना को पहचानने के लिए कहा है। कृष्णा ने वीडियो शेयर करते हुए अर्चना के लिए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है. उन्होंने लिखा, अर्चना जी बेहद सपोर्टिव हैं और हमारी टीम द्वारा जोक करने के बाद भी वह काफी सकारात्मक रहती हैं।

अर्चना पूरन सिंह का अहम रोल...
ये एपीसोड आने वाले शनिवार को प्रदर्शित होगा। बता दें कि शो में अर्चना पूरन सिंह का अहम रोल है, जो कि नवजोत सिंह सिद्धू के अचानक हटने के बाद शो का हिस्सा बनी थीं, शो के लगभग हर एपीसोड में इस बात को लेकर अर्चना की खासी खिंचाई भी की जाती है

इस बार के शो में गेस्ट शिल्पा शेट्टी होंगी...
लेकिन अर्चना इस चीज का आनंद उठाती है, आने वाले एपीसोड में कपिल शर्मा खुद सिद्धू के किरदार में नजर आएंगे, शो के प्रोमो इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं, इस बार शो में गेस्ट बनकर शिल्पा शेट्टी आएंगी जो कि लंबे अरसे बाद फिल्मी पर्दे पर फिल्म 'हंगामा'2 से वापसी कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications