Kapil Sharma Show: OMG ऋतिक रोशन को मिले शादी के 30,000 प्रस्ताव, एक्टर ने खुद खोला राज

नई दिल्ली। बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर ' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं, फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, फिल्म में ऋतिक रोशन संग उनके क्लोन कहे जाने वाले टाइगर श्राफ, वाणी कपूर, अनुप्रिया और दीपानिता शर्मा भी नजर आएंगे, फिल्म का प्रमोशन चरम सीमा पर है, फिल्म के ट्रेलर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ऋतिक को मिले शादी के 30,000 प्रस्ताव

ऋतिक को मिले शादी के 30,000 प्रस्ताव

इसी सिलसिले में फिल्म 'वॉर ' की पूरी स्टारकास्ट सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' शो पर पहुंची, जहां सबने मिलकर जबरदस्त धमाल मचाया और इस दौरान ऋतिक ने अपने जीवन से जुड़ी बहुत सारी बातों को भी शेयर किया, जिसे लोग आज तक नहीं जानते थे।

फिल्म 'कहो ना प्यार है' ने मचाया धमाल

फिल्म 'कहो ना प्यार है' ने मचाया धमाल

साल 2000 में अपनी पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में धूम मचाने वाले ऋतिक रोशन ने बताया कि इस फिल्म के बाद उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग में रातों-रात इजाफा हो गया था , जो कि आज भी जारी है, ऋतिक ने बताया कि 'कहो ना प्यार है' के रिलीज होने के बाद उन्हें 30,00 शादी के प्रस्ताव आए थे।

पहली फिल्म के बाद ही ऋतिक ने की सुजैन से शादी

हालांकि, बाद में उन्होंने सुजैन खान से शादी रचा ली, आपको बता दें कि शादी के 13 साल बाद उनका साल 2014 में तलाक हो गया था, ऋतिक रोशन और सुजैन खान के दो बच्चे रेहान और रिधान हैं, बच्चे दोनों सुजैन के ही साथ रहते हैं,हालांकि बच्चों के खातिर ऋतिक और सुजैन दोनों तलाक के बाद भी कई सोशल प्लेटफार्म पर साथ में नजर आते हैं।

 'कहो ना प्यार है' में डबल रोल निभाया था..

'कहो ना प्यार है' में डबल रोल निभाया था..

मालूम हो कि ऋतिक रोशन ने 'कहो ना प्यार है' में डबल रोल निभाया था, इस फिल्म से अमीषा पटेल ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था, फिल्म के निर्माता-निर्देशक ऋतिक के पापा राकेश रोशन थे, फिल्म के गाने सुपर हिट थे, फिल्म में संगीत ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने दिया था, हाल ही में इस फिल्म को आईफा अवॉर्ड समारोह में स्पेशल अवॉर्ड भी मिला है, फिल्म 'कहो ना प्यार है' ने अलग-अलग अवॉर्ड समारोह में कुल 90 अवॉर्ड अपने नाम किए थे, जो कि एक रिकॉर्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+