The Kapil Sharma Show: कपिल के शो में बीवी गीता के सामने भज्जी ने कहा-श्रीलंका की गर्लफ्रेंड ने सुधारी थी मेरी अंग्रेजी

नई दिल्ली। सोनी टीवी का मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' अपने पूरे शबाब पर है, हर हफ्ते इस शो में आने वाले मेहमान कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की टीम के साथ मिलकर हंसी का ऐसा तड़का लगाते हैं कि दर्शक हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं, इस हफ्ते भी हंसी का ऐसा ही डबल डोज देखने को लोगों को मिलेगा, क्योंकि इस बार शो में मशहूर स्पिनर हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ पहुंचेंगे।

बीवी गीता के सामने भज्जी ने खोला राज

हरभजन सिंह भी उन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल रहे हैं, जो कि बहुत मस्ती करते रहे हैं, शो का प्रोमो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता इस एपीसोड के प्रति और बढ़ा दी है, इस एपीसोड के कई प्रोमो इस वक्त वायरल हो रहे हैं, इन्हीं में से एक में हरभजन सिंह ने ये राज खोला कि उनकी अंग्रेजी को सुधारने में एक श्रीलंका की लड़की का बहुत बड़ा हाथ है, भज्जी ने पत्नी गीता के सामने कबूला कि एक बार गलती से मेरे साथ श्रीलंका की एक लड़की सेट हो गई थी, उससे बात करके मैं अंग्रेजी बोलता था, उसने मुझे काफी हद तक खोल दिया, जिसे सुनकर सभी पेट पकड़कर हंसने लगे।

...फिर वहां पर अंग्रेजी बोलनी पड़ती थी: भज्जी

शो में कपिल शर्मा ने दर्शकों को ये भी बताया कि हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग इतनी अच्छी परफॉर्मेंस देने के बावजूद डरे रहते थे क्योंकि मैन ऑफ द मैच मिलता और फिर वहां पर अंग्रेजी बोलनी पड़ती थी, ये बात सुनकर हरभजन हंस पड़े और कहा कि हमारा असली मैच तब शुरू होता था।

भज्जी को दी सास ने कड़ी सजा

यही नहीं भज्जी ने यह राज भी खोला कि शादी के बाद जब एक बार उनका गीता से झगड़ा हो गया था तो इसने अपने घर पर फोन करके कह दिया कि मेरा और हरभजन का झगड़ा हो गया है। इसलिए मैं अब आपके पास तीन महीने रहने के लिए आ रही हूं, जिस पर मेरी सांस ने कहा, अरे तू वहीं रूक, गलती जिसने की है, सजा भी उसे ही मिलनी चाहिए इसलिए तू रूक वहां, मैं ही वहां 6 महीने के लिए आ रही हूं, भज्जी की यह बातें सुनकर खुद कपिल शर्मा भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+