The Kapil Sharma Show: कपिल ने शेयर की 28 साल पुरानी तस्वीर, हैरान फैंस ने पूछा-ये कौन है?

Kapil Sharma shares 28 years old Pic with Big Brother Ashok, fans Happy: सोनी टीवी का मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' अगले महीने ऑफ एयर होने जा रहा है, जिसके पीछे कारण है कपिल का दोबारा पिता बनना, उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ दूसरी बार गर्भवती हैं। इसलिए कपिल कुछ वक्त अब अपनी पत्नी और परिवार को देना चाहते हैं इसलिए कपिल ने शार्ट ब्रेक लेने का फैसला किया है और इस कारण उनका शो बंद होने जा रहा है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये शो जून में फिर से धमाकेदार वापसी करेगा।

कपिल शर्मा ने शेयर की पुरानी तस्वीर

कपिल शर्मा ने शेयर की पुरानी तस्वीर

फिलहाल शो के ऑफ एयर होने की खबर से कपिल के फैंस थोड़े परेशान हो गए हैं लेकिन वो साथ ही कपिल के घर आने वाली नई खुशी के लिए काफी खुश भी हैं। अपने फैंस का तहेदिल से सम्मान करने वाले कपिल शर्मा उन्हें निराश नहीं होने देते हैं। इसलिए उन्होंने हाल ही में उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर (Throwback Pic) शेयर की है, जो वायरल हो रही है, ये तस्वीर 28 साल के पहले के कपिल की है, जिसे पहचान पाना काफी मुश्किल है।

कपिल ने कैप्शन में लिखा है-'भाई-भाई'

कपिल ने कैप्शन में लिखा है-'भाई-भाई'

फोटो में 11 साल का कपिल काफी मासूम नजर आ रहा है। कपिल के साथ तस्वीर में उनके बड़े भाई अशोक शर्मा भी हैं, कपिल ने कैप्शन में लिखा है-'भाई-भाई'।

फैंस ने पूछा-अरे बाबा ये कौन है?

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर छाई हुई है। लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं। काफी लोगों ने कपिल से पूछा है कि अरे बाबा ये कौन है। बता दें कि कपिल शर्मा का शो भले ही कुछ दिनों के लिए बंद होने जा रहा हो लेकिन वो बहुत जल्द 'नेटफ्लिक्स' पर नजर आने वाले हैं।

नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगे कपिल शर्मा

नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगे कपिल शर्मा

मालूम हो कि हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने नेटफ्लिक्स पर आने की खबर बड़े ही रोचक अंदाज में दी थी। उन्होंने इस बारे में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो उठते-बैठते, खाते-पीते, सोते-जागते 'ऑस्पिशियस' बोलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं , हालांकि इसके बाद वो शूट शुरू करते हैं लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी'ऑस्पिशियस' बोल नहीं पाते हैं, जिस पर कैमरामैन मजाक उड़ाते हुए कहता है कि अरे आप हिंदीं में ही बोल दीजिए।

 दिस वॉज द ऑस्पिशियस न्यूज

दिस वॉज द ऑस्पिशियस न्यूज

जिस पर कपिल अपने मजेदार अंदाज में बोलते हैं जब नेटफ्लिक्स खुद ही देसी हो गया तो हम क्या कर सकते हैं । दिस वॉज द ऑस्पिशियस न्यूज़ (यही था शुभ समाचार)। कपिल का वीडियो काफी मजेदार था, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया था, लोगों ने उन्हें काफी शुभकामनाएं भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+