'अभी तो मेरे विरोधी बहुत कॉमेडी कर रहे हैं', कपिल शर्मा ने अपने शो में किया इनवाइट तो बोले PM मोदी

कपिल शर्मा ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी दोबारा विचार करेंगे और शो में एक बार जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को पीएम मोदी के लाइटर साइड को जानना चाहिए।

कपिल शर्मा ने अपने शो में किया इनवाइट तो क्या बोले PM मोदी

Kapil Sharma Comedy Show PM Modi: अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शनिवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो में गेस्ट के रूप में इनवाइट किया था। कपिल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने सीधा ना नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि आएंगे कभी, लेकिन उन्होंने ना नहीं कहा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब वे पीएम मोदी से मिले तो उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सर कभी हमारे शो पर भी आइए आप।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मुझे मना भी नहीं किया, उन्होंने कहा अभी तो मेरे विरोधी बहुत कॉमेडी कर रहे हैं। आएंगे कभी...। उन्होंने हमसे ना तो नहीं कहा, कहा कि आएंगे कभी। कपिल शर्मा ने कहा कि अगर पीएम मोदी हमारे शो में आते हैं तो मेरा सौभाग्य होगा। कपिल शर्मा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि पीएम मोदी फिर से विचार करेंगे और एक दिन शो में आएंगे।

बता दें कि कपिल शर्मा के शो में कई बॉलीवुड हस्ति पहुंच चुके हैं। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, राम चरण, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे कई जाने-माने सेलेब्रेटी पहुंच चुके हैं। इस दौरान वे अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हैं। कपिल शर्मा ने कहा कि मैं चाहूंगा कि पीएम मोदी के लाइटर साइड भी लोगों के सामने आए। लोगों को भी देखकर अच्छा लगेगा।

कपिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म ज्विगाटो में नजर आ रहे हैं। लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने आ रहे हैं। इन दिनों कपिल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर चर्चा में हैं।

वहीं, इससे पहले कपिल शर्मा ने फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि, कब उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया था। वहीं, फिल्म 17 मार्च 2023 को फिल्म थिएटर में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- PMO में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 'फाग गायन' की चर्चा, प्रधानमंत्री मोदी ने किया ज़िक्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+