कपिल शर्मा ने वाइफ गिन्नी के लिए रखी बेबी शॉवर की पार्टी, वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, पापा बनने वाले हैं,उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ गर्भवती है,कपिल समेत उनका पूरा परिवार अपने घर के नन्हे मेहमान के आने की बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहा है,हाल ही में कपिल ने अपनी पत्नी के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी,जिसमें दोनों के परिवार वालों, रिश्तेदारों के अलावा कपिल के शो और टीवी की दुनिया के दोस्त शामिल हुए, इस खूबूसरत आयोजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कपिल शर्मा ने वाइफ गिन्नी के लिए रखी बेबी शॉवर की पार्टी

वायरल हो रही तस्वीरों में गिन्नी बहुत ज्यादा हसीन नजर आ रही हैं, पिंक गाउन में गिन्नी हद से ज्यादा सुंदर लग रही हैं, तस्वीरों को देखकर आप कपिल की खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं, वो तस्वीरों में गिन्नी के साथ मुस्कुराते दिख रहे हैं। कपिल के चाहने वालों ने दिल खोलकर कपिल और गिन्नी को उनके आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दी है।

दिसंबर में गिन्नी देंगी बच्चे को जन्म

ऐसी खबर है कि कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ दिसंबर में अपनी पहली संतान को जन्म देने वाली हैं, हालांकि वो इस वक्त सोशल मीडिया से दूर हैं लेकिन उनकी मां ने हाल ही में मुंबई मिरर से कपिल-गिन्नी के पहली औलाद के बारे में विस्तार से बातें की थीं।

कपिल ने किए प्रेग्नेंट बीवी के लिए खास इंतजाम

गिन्नी की मम्मी ने कहा कि गिन्नी-कपिल समेत पूरा परिवार अपने नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारियों में काफी बिजी हैं, इसके लिए पूरा परिवार काफी एक्साइटेड है, ऐसे में पूरे परिवार में जश्न का माहौल है, कपिल ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी सारे बदलाव किए हैं, कपिल ने शो की एडवांस शूटिंग शुरू कर दी है, जिससे वो गिन्नी संग ज्यादा से ज्यादा वक्त बीता सकें।

कपिल ने शराब से की तौबा

कपिल ने शराब से की तौबा

कपिल के बारे में उनके दोस्त ने पहले ही कहा था कि वो शादी के बाद काफी संतुलित हो गए हैं, उन्होंने शराब पीने पर रोक लगा ली है और वो बहुत ही कूल रहते हैं और बात-बात पर रिएक्ट नहीं करते हैं। आपको बता दें गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, ये प्रेमविवाह था, जो कि बड़े संघर्षों के बाद शादी में तब्दील हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+