Happy Birthday Kapil: बीवी गिन्नी संग कपिल ने काटा बर्थडे केक, किया डांस, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का आज जन्मदिन है, रात 12 बजे से उनके चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी और साथी कलाकारों संग जन्मदिन मना रहे हैं, कपिल की इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में कपिल शर्मा शो की टीम, सिंगर मीका सिंह, नवराज हंस, ऋचा शर्मा जैसे सितारों ने शिरकत की, इस वीडियो में कपिल अपनी पत्नी गिन्नी संग डांस करते भी दिख रहे हैं।
बीवी गिन्नी संग कपिल ने काटा बर्थडे केक
यही नहीं कपिल वीडियो में अपनी मां संग भी थिरकते नजर आ रहे हैं, कुल मिलाकर कपिल शर्मा इस पूरे वीडियो में काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि लंबे वक्त के बाद कपिल की गाड़ी पटरी पर आई है, उनके कॉमेडी शो की वापसी हुई और ये शो पहले की ही तरह लोगों का काफी भा रहा है, हालांकि इस बार इस शो के प्रोड्यूसर कपिल नहीं बल्कि सलमान खान हैं।
A post shared by Kapil Sharma FC (@kapilfc) on
पंजाब के अमृतसर में हुआ था कपिल का जन्म
आपको बता दें कि कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे जिनकी कैंसर से 2004 में मौत हो गई, उनकी मां जनकरानी अक्सर उसके शो में दर्शक के रूप में नजर आती हैं, कपिल अक्सर कहते हैं कि उनकी मां ही उनकी शक्ति है। कमिल शर्मा ने एमएच 1 के कॉमेडी शो 'हंसदे हंसादे रहो' से मनोरंजन के क्षेत्र में अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्हें अपना पहला बड़ा ब्रेक 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के रूप में मिला था, जिसे कि उन्होंने जीता था, इसके बाद कपिल ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी सर्कस में हिस्सा लिया।
'उस्तादों का उस्ताद'
2008 में कपिल ने 'उस्तादों का उस्ताद' में पार्टिसिपेट किया, इन्होंने 'झलक दिखला जा' के छठे सीजन को भी होस्ट किया और वे बिग बास के अलग-अलग सीजन में भी देखे जा चुके हैं। उन्होंने कॉमेडी शो छोटे मियां को भी होस्ट किया है। 2013 में शर्मा ने अपने बैनर के9 प्रोडक्शन के तले अपना शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' लांच किया जो सफल रहा। 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्हें दिल्ली इलेक्शन कमीशन द्वारा ब्रैंड एंबेस्डर भी घोषित किया था।
कपिल ने फिल्मों में भी काम किया है
वह भारतीय टेलीविजन गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 8 के ओपनिंग एपिसोड में गेस्ट की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं, इसके अलावा अगर बात बॉलीवुड फिल्मी करियर की करें तो कपिल ने कॉमेडी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और फिरंगी में मुख्य भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications