कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को खून से लिखा पत्र, शर्त न मानने पर दी अनशन की धमकी

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को खून से पत्र खिला है। इस पत्र में लैंडफिल का विरोध किया गया है। कपिल मिश्रा का कहना है कि किसी भी कीमत पर यमुना की ग्रीन बैल्ट पर लैंडफिट साइट नहीं बनने दिया जाएगा। कपिल मिश्रा ने अनशन करने की धमकी भी दी है।

 Kapil Mishra writes a blood letter to Delhi cm Arvind Kejriwal and lg

पत्र में कपिल मिश्रा ने कहा है कि अगर एनजीटी की कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने लैंडफिल का विरोध नहीं किया तो मैं पांच मई 2018 सुबह आठ बजे से आमरण अनशन पर बैठ जाऊंगा।

बता दें, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तीनों ही पार्टियां लैंडफिल साइट का विरोध कर रही हैं। इसी विरोध का आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने खून से खत लिखा है।

वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे नाटक करार दिया है। इस पर कपिल मिश्रा ने कहा कि अगर एक नाटक से बीस लाख लोगों की जान की रक्षा होती है तो नाटक ही अच्छा है। कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी की ओर से दिलीप कुमार पांडे समेत पांच लोगों ने याचिका दायर की थी, जिसमें केंद्र और डीडीए समेत संबंधित पक्षों को संबंधित इलाके के पर्यावरण से छेड़छाड़ रोकने के लिए कहा गया था।

आप नेता दिलीप पांड द्वारा दायर की गई याचिका में डीडीए को जमीन आवंटन रद्द, डीपीसीसी और सीपीसीबी समेत संबंधित अथॉरिटीज को इलाके की इम्पैक्ट स्टडी करने का निर्देश देने की मांग की थी, वहीं कपिल मिश्रा ने इन सब मांगों के साथ डीडीए पर जुर्माना लगाने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें- बेतीजा रही कॉलेजियम की बैठक, नहीं हो सका जस्टिस केएम जोसेफ पर फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+