चेले कपिल का गुरु अरविंद पर 'अनशन अटैक', विदेशी यात्राओं की जानकारी मांगी

अपने घर के बाहर की अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा ने AAP के पांच नेताओं संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक की विदेश यात्राओं की सारी जानकारियां सार्वजनिक की जाए।

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ, पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मोर्चा खोल रखा है। कपिल मिश्रा ने AAP नेताओं की विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि जब तक अरविंद केजरीवाल उनकी मांग पूरी नहीं करते तब तक अनशन जारी रहेगा।

पांच नेताओं के विदेशी यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग

पांच नेताओं के विदेशी यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग

अपने घर के बाहर की अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा ने AAP के पांच नेताओं संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक की विदेश यात्राओं की सारी जानकारियां सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि यह अनशन नहीं, बल्कि सत्याग्रह है और केजरीवाल जब तक इन यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं करते, तब वह भूख हड़ताल पर रहेंगे, बस जल ग्रहण करेंगे।

कपिल ने पढ़ा लिखित बयान

कपिल ने पढ़ा लिखित बयान

कपिल ने इस दौरान अपना एक लिखित बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा, इन विदेश यात्राओं के डिटेल्स और इन यात्राओं में खर्च किया गया पैसा कहां से आया. कहां-कहां गए, क्यों गए, क्या-क्या किया और किसके पैसों से ये सब किया गया। आपने हमेशा कहा कि हमारे पास चुनाव लड़ने के भी पैसे नहीं है, फिर इन विदेश यात्राओं के पैसे कहां से आए? उन्होंने कहा, मुझे किसी ने कहा है कि ये जानकारियां सामने आने के बाद आपको जनता एक पल भी कुर्सी पर नहीं रहने देगी।

रटा-रटाया बहाना नहीं चलेगा

रटा-रटाया बहाना नहीं चलेगा

कपिल मिश्रा ने साफ किया कि अब फिर वही रटा-रटाया बहाना नहीं चलेगा कि मैं (कपिल मिश्रा) BJP का एजेंट हूं, आज ही क्यों पूछ रहा हूं, पहले क्यों नहीं पूछा. मुझे स्पष्ट जवाब चाहिए। मौन रहने से काम नहीं चलेगा।

कपिल को मिली है जाने से मारने की धमकी

कपिल को मिली है जाने से मारने की धमकी

दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल ने बताया कि उन्हें इंटरनेशनल नंबर से फोन पर जान से मारने धमकी मिली है। पहले उन्हें एक फोन आया था लेकिन जब उन्होंने कॉल नहीं उठाया तो व्हाट्सएप के जरिए धमकी दी गई।कपिल मिश्रा ने पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी में भूचाल मचाया हुआ है. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+