'अपराध एक ही है तो शंकर मिश्रा और जौहर अली खान को सजा अलग-अलग क्यों..?', BJP नेता ने उठाए सवाल
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने सवाल उठाया कि शंकर मिश्रा को सजा मिली, नौकरी से बर्खास्त किया गया जबकि वही अपराध करने वाले जौहर अली खान को उसी दिन जमानत मिल गई। ऐसा क्यों है?

दिल्ली एयरपोर्ट पर पेशाब का एक नया मामला सामने आने के बाद इसकी तुलना एयर इंडिया विमान में महिला पर पेशाब करने वाले केस की तुलना की जा रही है। दोनों मामले को लेकर अपराधियों के धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तुलना की जा रही है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अपराध एक ही है तो शंकर मिश्रा और जौहर अली खान को सजा अलग-अलग क्यों..?' असल में बुधवार 11 जनवरी 2023 को एयर इंडिया विमान में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। ठीक इसी दिन एयरपोर्ट पर पेशाब करने के अन्य आरोपी जौहर अली खान को जमानत मिल गई। जौहर अली खान पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर खुलेआम पेशाब करने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसे जमानत मिल गई।
इस पूरे मामले पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''अपराध वही और सजा अलग-अलग। जौहर अली खान को उसी दिन जमानत दे दी गई लेकिन दिल्ली पुलिस शंकर मिश्रा की जमानत का विरोध कर रही है। आखिर ऐसा क्यों? कोई मीडिया "खान द यूरिनेटर नाउ" क्यों नहीं चिल्ला रहा है? जौहर को नौकरी से क्यों नहीं निकाला गया, बल्कि शंकर को नौकरी से क्यों निकाला गया ? क्यों ?''
एयरपोर्ट पर एक के बाद एक तीन पेशाब विवाद
बता दें कि अब तक तीन बैक-टू-बैक पेशाब की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना पिछले साल नवंबर 2022 में हुई, जब शंकर मिश्रा नाम के एक शख्स ने 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर नशे में धुत विमान के अंदर पेशाब किया। नशे की हालत में महिला पर पेशाब करने के आरोप में आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी नौकरी चली गई।
दूसरी घटना पिछले साल 6 दिसंबर को पेरिस-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में हुई थी। नशे में धुत पुरुष यात्री को पकड़ लिया गया लेकिन लिखित माफी मांगने के बाद कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई।
तीसरी घटना 8 जनवरी को हुई जब दम्मम जाने वाले एक यात्री जौहर अली खान ने दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 के प्रस्थान गेट 6 के सामने पेशाब किया। बिहार निवासी जौहर अली खान को उसी दिन गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।












Click it and Unblock the Notifications