अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ भेजूंगा, जान की परवाह नहींः कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक प्रेजेंटेशन दिखाई, उसमें उन्होंने दिखाया कि एक साथ रात को 12 बजे चार कंपनियों ने 50 लाख रुपये भेजे

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल पर एक और गंभीर आरोप लगाए है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चार कंपनियों के रसीद जारी करते हुए उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी में हवाला कंपनियों का पैसा लगा हुआ है।

प्रजेंटेशन देकर दिखाए सबूत

प्रजेंटेशन देकर दिखाए सबूत

कपिल मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक प्रेजेंटेशन दिखाई, उसमें उन्होंने दिखाया कि एक साथ रात को 12 बजे चार कंपनियों ने 50 लाख रुपये भेजे गए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जिस लेटर हेड बनाया है, वह लेटर हेड नकली है। जो कि घर में बैठकर बनाया गया है। उन्होंने दिखाया कि दो कंपनियों के लेटर हेड में मुकेश कुमार के साइन हैं, और दो लेटर हेड में में साइन नहीं हैं। कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर गलत वीडियो को चला रहे हैं।

केजरीवाल का कॉलर मेरे हाथों में

केजरीवाल का कॉलर मेरे हाथों में

कपिल मिश्रा ने कहा कि हेम प्रकाश शर्मा को अरविंद केजरीवाल बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कॉलर मेरे हाथों में हैं, वह हर हाल में तिहाड़ जाएंगे। कपिल बोले कि खुलासों के बाद मेरी हत्या करवाई की जा सकती है।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल माफिया है, अरविंद केजरीवाल को भारत छोड़ कर भागना पड़ेगा।

हेमप्रकाश शर्मा को इन्कम टैक्स भी ढूंढ रहा है

हेमप्रकाश शर्मा को इन्कम टैक्स भी ढूंढ रहा है

कपिल मिश्रा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के एक राजदार को हेम प्रकाश शर्मा को इनकम टैक्स भी ढूंढ रहा है। कपिल मिश्रा ने कहा कि डेवलिन कारपोरेशन एक हवाला कंपनी है, जिसके मालिक रोहित टण्डन और हेमप्रकाश शर्मा हैं।

मुकेश का इस्तेमाल कर रहे हैं केजरीवाल

मुकेश का इस्तेमाल कर रहे हैं केजरीवाल

कपिल मिश्रा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने वीडियो ट्वीट कर जानकारी दी है कि मुकेश कुमार ने उन्हें दो करोड़ रुपये दिये हैं। मुकेश कुमार इसी साल 2017 में कंपनियों के डायरेक्टर बने हैं, जबकि यह डोनेशन 2014 में दी गई थी। इन्हें एमसीडी चुनावों के एक दिन पहले ही डायरेक्टर बनाया गया था।कपिल मिश्रा ने कहा कि मुकेश कुमार को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, अरविंद केजरीवाल आजकल झूठी खबरें चलवा रहे हैं। मीडिया को भी मुकेश कुमार की जानकारी सामने लानी चाहिए। अरविंद केजरीवाल के वीडियो शेयर करने से उनका काला सच सामने आ गया है। कपिल मिश्रा ने कहा कि इन चार कंपनियों में से एक कंपनी को मनीष सिसोदिया के विभाग ने फर्जी कंपनी बताया था।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+