दिल्लीः कार तोड़-फोड़ करने के मामले में एक कांवड़िया गिरफ्तार, घरों में करता था चोरी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक कावड़िए को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर उन लोगों में शामिल था जिन्होंने पश्चिमी दिल्ली में एक कार को तोड़ा था। आपको बता दें कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस व्यवस्था को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे थे। अब पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो दिन बाद इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आरोपी पर घरों से चोरी के कई मामले दर्ज हैं। दरअसल, 7 अगस्त को कांवड़ियों के समूह ने एक कांवड़िए को टक्कर लगने के बाद महिला की में तोड़-फोड़ की थी और बाद में उसे पलट दिया था। आरोपी की पहचान राहुल बोस के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय बोस पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर का निवासी है। चश्मदीद के मुताबिक, कांवड़ियों ने पूरा रोड घेर रखा था और कार कांवड़िए के बैग से टच हुई थी। जिसके बाद यह पूरी घटना हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोकने की भी कोशिश की लेकिन कांवड़ियों के गुस्से के आगे उनकी एक भी नहीं चली। कांवड़ियों ने डंडों से कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications