कान्तिभाई रेशमाभाई गामित: निझर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार
नई दिल्ली। कान्तिभाई रेशमाभाई गामित को निझर विधानसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया गया है। कान्तिभाई का जन्म 1 जून 1952 में तापी जिले के सोनगढ़ तालुके में हुआ था। कान्तिभाई के पिता का नाम रेशमाभाई गामित है। कान्तिभाई 10 वीं पास हैं। कान्तिभाई 2003 में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए थे।

myneta.in के मुताबिक उनकी पत्नी का नाम मंगूबेन है। वह गृहणी हैं। उनके चार लड़के और दो लड़कियां हैं। हलफनामे में उन्होंने अपना पेशा कृषि है। उन पर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। उनकी कुल संपत्ति 10 लाख रुपए के आसपास है।












Click it and Unblock the Notifications