कानपुर के एक्सपोर्टर की बेटी ने दिया पाक के सूफी सिंगर को मोटा पेमेंट, अब फंसी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान के सूफी गायक राहत फतेह अली खान के नाम से आप वाकिफ हैं। वे बेजोड़ गायक है। पर आप कानपुर के एक करोड़ोपति मीट एक्सपोर्टर मोईन अली कुरेशी की बेटी के उनसे संबंधों के बारे में नहीं जानते। दोनों में पैसे का मोटा लेन-देन हुआ बीते समय के दौरान। ये सब गैर-कानूनी तरीके से हुआ। इसके चलते विदेशी मुद्रा के लेन-देन के नियमों का उल्लंघन हुआ।

कानपुर में प्रोग्राम
दरअसल राहत फतेह अली खान ने कुरेशी की बेटी की तरफ से कानपुर में आयोजित एक महफिल में अपना प्रोग्राम पेश किया साल 2011 में। उसके बदले में कुरेशी के बेटी ने राहत अली खान को मोटी रकम भी दी।
दिल्ली किया तलब
विदेशी मुद्रा के गैर-कानूनी तरीके से लेने-देन का ये मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। प्रर्वतन निदेशालय ने मीट एक्सपोर्टर की बेटी को दिल्ली तलब किया है पूछताछ के लिए।
रोका दिल्ली एयरपोर्ट पर
आपको याद होगा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राहत को मोटी पेमेंट हुई। वे जब वापस लाहौर जाने लगे तो उन्हें राजधानी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोका गया था। ये बातें 2011 की हैं। तब काफी बवाल भी मचा था। उसके बाद से राहत ने भारत आना लगभग बंद कर दिया। उन पर पैसे के लेने-देन में गड़बड़ करने के तमाम आरोप लगने लगे। वे नुसरत फतेह अली खान के भतीजे होने का दावा करते हैं।
राहत को राहत नहीं
सूत्रों का कहना है कि इस सारे केस में अब राहत को पाकिस्तान से भी तलब किया जा सकता है। दरअसल आरोप लगते रहे हैं कि भारत में अपने कार्यक्रम पेश करने वाले बहुत से पाकिस्तानी कलाकार पैसे के लेन-देन में नियमों का पालन नहीं करते। वे जब फंसने लगते हैं तो नेताओं से मुलाकात करने चले जाते हैं ताकि वे उहें बचा लें।












Click it and Unblock the Notifications