कानपुर में खोला गया पहला तितली पार्क, 50 प्रजातियां मौजूद

कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पहले तितली पार्क का उद्घाटन किया है। यह तितली पार्क कानपुर में बनाया गया है। कानपुर चिड़िया घर प्रशासन के अनुसार यह पार्क 1 करोड़ रुपए की लागत से बना है। तितलियों को आकर्षित करने के लिए फूलों की 100 प्रजातियां रोपित की गई हैं। इसके साथ ही पार्क में तितलियों की 50 प्रजाति पार्क में मौजूद हैं।

कानपुर में खोला गया पहला तितली पार्क, 50 प्रजातियां मौजूद

पार्क में बतौर डॉक्टर तैनात आरके सिंह ने कहा, 'वर्तमान में तितलियों की 50 से अधिक प्रजातियां हैं, हालांकि अब तक आधिकारिक गिनती नहीं हुई है। उन्होंने परिधि में लगभग 50 प्रजातियां फूलों को लगाया है। जनता के लिए मार्च 2018 के आसपास यह पार्क खोल दिया जाएगा।' कानपुर आए एक टूरिस्ट ने कहा कि वो यहां आकर खुश है और तितली पार्क भी देखा।

इसके अलावा, सदाबहार फूलों की 40 प्रजातियों को भी लगाया गया है, जिसमें कैलेंडुला, गुलमेहेन्डी और डाहलिया भी शामिल हैं, ताकि पर्यटकों को पूरे वर्ष जगह की सुंदरता दिखाई दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+