Sanchari Vijay Dies: 38 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का निधन, 2 दिन पहले हुआ था रोड एक्सीडेंट
Sanchari Vijay Dies: 38 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का निधन, 2 दिन पहले हुए था रोड एक्सीडेंट
बेंगलुरु, 14 जून: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता और कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का सोमवार (14 जून) को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। 38 वर्षीय अभिनेता संचारी विजय का शनिवार (13 जून) की रात एक्सीडेंट हो गया था ब्रेन ब्लीड को रोकने के लिए संचारी विजय की आपातकालीन सर्जरी हुई थी, लेकिन सोमवार को उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। वह सर्जरी के बाद कोमा में चले गए थे। उनके परिवार ने उनके अंग दान करने का फैसला किया है। उनके भाई सिद्धेश ने कहा है, 'ब्रेन स्टेम ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए हमने उनके अंग दान करने का फैसला किया है। विजय हमेशा समाज की सेवा करने में विश्वास रखते थे, जिसे हम उनके अंगदान कर पूरा कर रहे हैं।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त अभिनेता विजय एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार थे। गीली सड़क पर बाइक फिसल कर बिजली के खंभे से जा टकराई। विजय के सिर में गंभीर चोट लगी और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया था।
संचारी विजय का अंगदान करेंगे परिवार
विजय के भाई सिद्धेश कुमार ने मीडिया को बताया था कि परिवार ने उसके अंगदान करने का फैसला किया है। अभिनेता के भाई ने कहा, ''डॉक्टरों ने हमें सूचित किया है कि उनका ब्रेन स्टेम फेल हो गया है और उनके दोबारा जीवित होने की संभावना बहुत कम है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि उन्होंने हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम किया। यहां तक कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान राहत प्रयासों पर 24 घंटे काम किया। इसलिए, हमने उनके अंग दान करने का फैसला किया है। हमें विश्वास है कि इससे उसे शांति मिलेगी। वह मरते हुए भी समाज की मदद करते रहेंगे। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने उनकी मदद करने की पूरी कोशिश की।''
अभिनेता सुदीप ने जताया दुख
अभिनेता सुदीप ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''यह स्वीकार करना बहुत निराशाजनक है कि संचारी विजय ने अंतिम सांस ली। इस लॉकडाउन में उनसे दो बार मुलाकात हुई,,,,, उनकी अगली फिल्म को लेकर वह उत्साहित थे। बहुत दुख की बात है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। RIP''
अभिनेता संचारी विजय ने 2015 की फिल्म नानू अवनल्ला अवलु में अपनी एक्टिंग से फेमस हुए थे। जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। लॉकडाउन के दौरान, संचारी विजय सामाजिक कार्यों में बहुत सक्रिय थे और कोविड-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन जुटाने में मदद कर रहे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से कोरोना संसाधनों के बारे में जानकारी बढ़ाकर जरूरतमंदों की मदद की।












Click it and Unblock the Notifications