COVID-19: कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी निकली कोरोना पॉजिटिव, परेशान परिवार, जानिए अब कैसा है सिंगर का हाल

लखनऊ। कोरोना वायरस की चपेट में आयीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का चौथा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है, जिससे उनके परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है, मालूम हो कि कनिका कपूर इन दिनों लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में भर्ती हैं, कनिका की इस चौथी रिपोर्ट से उनका परिवार काफी परेशान हो गया है, बता दें कि सिंगर कनिका कपूर 20 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुई थीं, कनिका की हालत फ़िलहाल स्थिर बतायी जा रही है, गौरतलब है कि इससे पहले कनिका के घर वालों ने पहले टेस्ट को लेकर सवाल उठाये थे। ।

परिवार परेशान

परिवार परेशान

मालूम हो कि इससे पहले पहले टेस्ट से आई रिपोर्ट में कनिका की फैमिली ने सवाल खड़े किए थे, परिवार की ओर से कहा गया है कि ना तो उम्र उसमें ठीक है और ना ही जेंडर, कनिका की उम्र 28 साल लिखी गई है और उसे पुरुष लिखा गया है। ऐसे में कहीं किसी और की रिपोर्ट के साथ तो ये गड़बड़ नहीं हो गई है।

 उफ्फ, कनिका के नखरे ...

उफ्फ, कनिका के नखरे ...

कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की लापरवाही के चलते पहले ही करीब चार सौ लोगों के ऊपर कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि जिस पार्टी में वो शामिल हुई थी, उनमें करीब 400 लोग शामिल थे, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें कोस ही रहे हैं तो वहीं उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है, इससे पहले लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कनिका के नखरे को लेकर भी खबरें आई थीं, डॉक्टरों का कहना था कि वो लगातार खाने की चीजों, कमरे वगैरह को लेकर अस्पताल प्रशासन को परेशान कर रही हैं, इस बारे में जानकारी डायरेक्टर डॉक्टर आरके धीमन ने ही मीडिया को दी थी।

कनिका कपूर ने छुपाई थी लंदन से लौटने वाली बात

कनिका कपूर ने छुपाई थी लंदन से लौटने वाली बात

बता दें कि कनिका कपूर हाल ही में लंदन से वापस लौटी थीं, जिसके बाद उनके भीतर कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। अहम बात यह है कि लंदन से वापस लौटने के बाद कनिका कपूर ने लापरवाही बरतते हुए खुद को 14 दिन तक आइसोलेट नहीं किया और लखनऊ में कई पार्टियों में हिस्सा लेती रहीं।

बहुत सारे लोग अभी भी जांच के घेरे में...

बहुत सारे लोग अभी भी जांच के घेरे में...

जिसके बाद कई लोगों पर इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है।लखनऊ की जिस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंची थीं उसमे राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत भी पहुंचे थे हालांकि दोनों का कोरोना वायरस का टेस्ट निगेटिव आया है लेकिन बाकी लोग अभी संदेह और जांच के घेरे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+