कंगना रनौत ने अपनी नई नवेली भाभी का ये वीडियो किया शेयर, बोलीं इसे देख निकल आए आंसू

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत (Bollywood actress Kangana Ranaut) लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर अपनी पोस्‍ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शूटिंग के दौरान अपने घर से दूर रहने के बावजूद बॉलीवुड की सबसे विवादित एक्‍ट्रेस में से एक कंगना रनौत अपने परिवार को लेकर पोस्‍ट शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की जबरदस्‍त समर्थन करके लोगों को आड़े हाथ लेने वाली कंगना रनौत अपने परिवार के हर सदस्‍य से बहुत प्‍यार करती है। इस बार उन्‍होंने अपनी नई नवेली भाभी का एक वीडियो शेयर किया और बोलीं इसे देख मेरे आंसू निकल आएं।

 कंगना रनौत ने अपनी नई नवेली भाभी का ये वीडियो किया शेयर

कंगना रनौत ने अपनी नई नवेली भाभी का ये वीडियो किया शेयर

बता दें एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के भाई अक्षत की शादी नवंबर माह में हुई हैं। कंगना ने भाई की शादी की कई फोटो और वीडियो शेयर कर जमकर सुर्खियां बटोरी थी। वहीं अब उन्‍होंने अपनी भाभी का वीडियो जो शेयर किया है उसमें उनकी भाभी किचन में अपने हाथ से मक्‍के की रोटी बताने हुए नजर आ रही है। कंगना ने अपनी भाभी की एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा कि कैसे वह सर्दी के मौसम में वो उनकी मां के साथ मक्‍के की रोटी पका रही हैं।

नई नवेली भाभी को किचन में काम करता देख निकले कंगना के आंसू

नई नवेली भाभी को किचन में काम करता देख निकले कंगना के आंसू

कंगना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कंगना की भाभी ऋतु मक्‍के की रोटी बनाना सीख रही है। कंगना ने ये वीडियो शेयर कर इमोशनल पोस्‍ट लिखा ''मुझे मेरी नई नवेली भाभी की ये प्यारा सा वीडियो अभी मिला है। वो मक्के की रोटी बनाने की कोशिश कर रही है। वह पेशे से डॉक्टर हैं, बहुत सफल स्वतंत्र महिला हैं लेकिन फिर भी जमीन से जुड़ी हुई हैं। इस वीडियो में वह मुझे मेरी मां की याद दिला रही हैं जब वह जवान हुआ करती थीं। कंगना ने आगे लिखा इसे देखकर मेरी आंखों से खुशी के आंसू निकल आए।

कंगना ने भाई की शादी को जमकर किया था एनज्वाय

कंगना के भाई अक्षत की डाक्‍टर ऋतु के साथ नंबर में शादी हुई थी। इस शादी की कई तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फैन्स ने कंगना के वीडियो को खूब पसंद किया था। कंगना अपने भाई अक्षत की शादी के दौरान परिवार संग तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी। इस दौरान कंगना ने भाई की शादी के दौरान हुई रस्मों के भी कुछ वीडियो शेयर किए। कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो पारंपरिक लोकगीत पर डांस कर रही नजर आई थी। जिसकी जमकर तारीफ हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म थलायवी में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना अपनी अपने वाली फिल्म धाकड़ के लिए भी जमकर काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+