कंगना ने मां की चूल्हे पर मक्के की रोटियां बनाते हुए शेयर की फोटो, बताई क्यों है खास
कंगना ने मां की चूल्हे पर मक्के की रोटियां बनाते हुए शेयर की फोटो, बताई क्यों है खास
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स मामले को लेकर बॉलीवुड की नामी हस्तियों को निशाने पर लेने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत आज कल अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट मिलने के फिल्मों की शूटिंग शुरु होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए काम पर चुकी हैं। व्यस्थ सेड्यूल होने के बावजूद वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली कंगना ने इस बार अपनी मां की चूल्हे पर मक्के की रोटी बताते हुए उसकी खास बात अपने फैंस से शेयर की है।

कंगना रनौत ने मां की रोटी बनाते हुए फोटो की शेयर, बताई ये खास बात
कंगना रनौत ने अपनी मां की चूल्हे पर मक्के की रोटी बनाते हुए फोटो शेयर की है। कंगना ने ये फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि थलाइवी की शूटिंग के बीच में मुझे मेरी मां की सुंदर तस्वीर भेजी गईं है जिसमें मेरी मां इस सीजन की पहली मक्के की रोटी अपने हाथों से पो कर आग वाले चूल्हे पर पका रही हैं। कंगना घर के चूल्हे में मक्के की रोटी और सरसों साग का स्मोकी स्वाद याद करते हुए कहा कि मेरी मां ने घर में एक चूल्हा रखा है जिस पर वो जाड़े में खुद यूं ही मक्के की रोटी अपने हाथों से बनाकर परोसती हैं। कंगना ने बताया कि ये चूल्हे पर सोधी खुशबू के साथ जो मक्के की रोटियां मां बनाती हैं, उसके लिए जो मकई और सरसो का साग भी उनके खेतों का होता हैं।

कंगना की इस फोटो पर यूजर ने लिखी ये बात
मजेदार बात ये हैं कि कंगना की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कंगना को ट्रोल करते हुए लिखा प्रधानमंत्री जी गैस सिलेंडर को बढ़ावा दे रहे है और कुछ पढ़े लिखे अनपढ़ लोग अपने स्वाद के चक्कर मे प्रकृति से खिलवाड़ कर के प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे है, ये रोटियां गैस चूल्हे में भी बन सकती थी....अपने स्वाद के लिए प्रकृति को नुकसान पहुचाना बंद करो। अंत में इसने लिखा केवल बाते करने से नही अमल में ला। इस यूजर के मैसेज पर कंगना ने नहीं बल्कि कंगना की एक फैन ने इनकी जमकर क्लास लगाई।

कंगना ने इससे पहले अपनी शूटिंग से संबंधित किया था ट्वीट
कुछ दिन पहले ही कंगना रनौत ने शूटिंग पर वापस जाने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी। अपनी कुछ सेल्फी पोस्ट करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'प्यारे दोस्तों आज एक बहुत ही खास दिन है, 7 महीने के बाद काम पर फिर से लौट रही हूं। अपने सबसे महत्वाकांक्षी द्विभाषीय प्रोजेक्ट थलाइवी के लिए दक्षिण भारत की तरफ जा रही हूं। महामारी के इस आजमाने वाले वक्त में आपकी दुआओं की जरूरत है।

इस फिल्म को लेकर भी ट्रोल हो चुकी हैं कंगना
बता दें कि कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग फिर से शुरू हो रही है। इस फिल्म में कंगना, तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभा रही हैं। इस प्रोजक्ट के लिए कंगना ने अपना काफी वजन बढ़ाया था जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जब इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था उस समय भी कंगना काफी ट्रोल हुई थीं। कंगना रनौत के लुक के साथ जो ग्राफिक्स इस्तेमाल किए गए थे उसको लेकर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाया था।
-
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर












Click it and Unblock the Notifications