कंगना रनौत ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना लेकिन इस गलती के कारण हुईं ट्रोल

कंगना रनौत ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना लेकिन इस गलती के कारण हुईं ट्रोल

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी पोस्‍ट के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुखिर्यों में रहने वाली कंगना रनौत ने इस बार दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर‍ निशाना साधा जिसको लेकर वो यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। केजरीवाल को निशाने पर लिए जाने के कारण कंगना रनौत जमकर ट्रोल हो रही हैं।

कंगना रनौत ने केजरीवाल पर इस पोस्‍ट के जरिए साधा निशाना

कंगना रनौत ने केजरीवाल पर इस पोस्‍ट के जरिए साधा निशाना

बता दें एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने दिल्ली में हुए रिंकू शर्मा मर्डर के ऊपर सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। कंगना ने केजरीवाल का 2015 का ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने दादरी में मॉब लिंचिंग में मारे गए इखलाख के घर जाने की बता कही थी। ये पुराना पोस्‍ट शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा 'डियर केजरीवाल जी, मुझे उम्मीद है कि आप रिंकू शर्मा के परिवार से भी मिलेंगे और उन्हें सपोर्ट देंगे। आप एक पॉलिटिशन हैं उम्मीद है कि स्टेट्समैन भी बनेंगे।'

कंगना ने कर दी ये गलती जिस कारण से हुईं ट्रोल

कंगना ने कर दी ये गलती जिस कारण से हुईं ट्रोल

ट्वीटर हैंडल पर इस पोस्‍ट के बाद कंगना रनौत जमकर ट्रोल हो रही हैं। चूंकि कंगना रनौत ने दिल्‍ली की कानून व्‍यवस्‍था को लेकर सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है तो यूसर्ज उन्‍हें याद दिला रहे हैं कि दिल्ली पुलिस राज्य नहीं बल्कि केंद्र के अधीन आती है। साथ ही लोगों ने दिल्ली के सीएम को सलाह देने पर कंगना की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

कंगना इससे पहले इस पोस्‍ट के कारण हो चुकी हैं ट्रोल

कंगना इससे पहले इस पोस्‍ट के कारण हो चुकी हैं ट्रोल

ये पहली बार नहीं है जब एक्‍ट्रेस कंगन रनौत यूसर्ज के निशाने पर हैं इससे पहले कंगना ने स्‍वयं को पृथ्वी की सबसे टैलेंटेड ऐक्ट्रेस बताया था और उसके बाद मेरिल स्ट्रीप के ऑस्कर अवॉर्ड्स पर भी सवाल उठाए थे। इसके साथ ही कंगना ट्वीटर सीईओ की जमकर लताड़ लगाई थी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि वह ट्विटर को ना बख्शें।जिसके बाद कंगना रनौत जमकर ट्रोल हुई।

https://www.filmibeat.com/photos/raai-laxmi-13522.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+