मणिकर्णिका के बाद अब इस बड़ी नेता के किरदार में दिखेंगी कंगना रनौत, चुनौती से कम नहीं ये बायोपिक
मुंबई। बॉलीवुड में रहते हुए फिल्म इंडस्ट्री में परिवारवाद पर बिना डरे बोलने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत हर फिल्म के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। फिल्म मणिकर्णिका में कंगना की एक्टिंग के साथ साथ उनके डॉयरेक्शन डेब्यू की भी जमकर तारीफ हुई थी। ऐसे में उनकी अगली फिल्म का विषय और भी रोमांचित करता है। ये फिल्म एक महिला नेता की बायोपिक होगी।

इस बड़ी नेता का किरदार निभाएंगी कंगना
खबर है कि कंगना निर्देशक एएल विजय की फिल्म थलाइवी में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कंगना तमिल नाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के किरदार में दिखाई पड़ेंगी। बता दें कि ये फिल्म कंगना के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी। बता दें कि फिल्म तमिल, तेलगू और हिंदी में रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर खुद विजय ने ट्विटर के जरिए खुलासा किया है।
फिल्म के लिए 9 माह से जारी रिसर्च
इस बायोपिक को बनाने के लिए जयललिता के भतीजे दीपक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट ले लिया गया है। आने वाले दिनों में फिल्म पर काम भी शुरू हो जाएगा। मणिकर्णिका और बाहुबली की पटकथा के लेखक विजेंद्र प्रसाद की देखरेख में फिल्म तैयार की जाएगी। फिल्म में सिनेमेटोग्राफी और लिरिक्स के लिए निरव शाह और मधन कार्की को साइन किया जा चुका है।

मणिकर्णिका के किरदार में कंगना ने जीता दिल
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' ने रुपहले पर्दे पर खूब धमाल मचाया है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत इस वीरांगना के किरदार को साकार करती नजर आईं। फिल्म में कंगना के तेवर और योद्धा के रूप में उनकी आक्रामकता को काफी सराहा गया है। साथ ही हर किसी ने युद्ध के सीन की चर्चा की। बता दें कि कंगना बॉलीवुड में कई एक्टर्स के साथ विवाद और बेबाकी के बोलने के लिए चर्चाओं में बनी रहती है। बहुत से लोग उन्हें एक सेल्फ मेड एक्ट्रेस भी मानते हैं।
यह भी पढ़ें- कंगना के नकली घोड़े वाले सीन के सपोर्ट में आए परेश रावल, बोले- मूर्खों को लगता है सुपरमैन असली में उड़ता है
-
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications