कंगना के नकली घोड़े वाले सीन के सपोर्ट में आए परेश रावल, बोले- मूर्खों को लगता है सुपरमैन असली में उड़ता है

मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' ने रुपहले पर्दे पर खूब धमाल मचाया है। झांसी की रानी लक्ष्‍मीबाई के जीवन पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत इस वीरांगना के किरदार को साकार करती नजर आईं। फिल्म में कंगना के तेवर और योद्धा के रूप में उनकी आक्रामकता को काफी सराहा गया है। साथ ही हर किसी ने युद्ध के सीन की चर्चा की । इस फिल्म में युद्ध के सीन की शूटिंग का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कंगना का मजाक बनाया जा रहा है। इसमें कंगना फिरंगियों से युद्ध करती नजर आ रही हैं । सीन तो युद्ध का है लेकिन जो भी इस वीडियो को देख रहा है उसकी हंसी छूट जा रही है । दरअसल, कंगना जिस घोड़े पर बैठी हैं वो नकली है। नकली घोड़ा मशीन पर है और उसी पर बैठ कंगना तलवार चला रही हैं । घोड़े के पैर और पूछ नहीं है । इस वीडियो को हर कोई शेयर कर मजे ले रहा है । इसके चलते कंगना ट्रोल भी हो गई हैं। लेकिन अब बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद परेश रावल कंगना के सपोर्ट में आ गए हैं और उन्‍होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

उन्‍हें क्‍या लगता है, सुपमैन और बैटमैन असली में उड़ते हैं

उन्‍हें क्‍या लगता है, सुपमैन और बैटमैन असली में उड़ते हैं

अनुपम खेर के एक ट्वीट पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा है कि 'इन मूर्खों को लगता है कि हॉलीवुड फिल्मों के सुपरमैन और बैटमैन असली में उड़ते हैं और यह कैमरा ट्रिक या सीजी इफेक्ट्स नहीं है...' आपको बता दें कि परेश रावल की तरह अनुपम खेर ने भी कंगना का सपोर्ट किया है।

सेल्फ मेड एक्ट्रेस के खिलाफ इस शख्स के मन में कितना जहर है

अनुपम खेर ने कंगना रनौत को निशाना बनाने वाले एक ट्वीट पर अपना जवाब लिखा था। एक ट्वीटर हैंडल पर कंगना रनौत का मकेनिकल हॉर्स वाला वीडियो डालकर कहा गया था कि कंगना रनौत के राष्ट्रवाद को 10 सेकंड में परिभाषित करेंगे। इस पर अनुपम खेर ने लिखा थाः 'सेल्फ मेड एक्ट्रेस के खिलाफ इस शख्स के मन में कितना जहर है। इसे बेवकूफाना हरकत कहते हैं। दुनिया भर के एक्टर ऐसा ही करते हैं। ये उनका काम है। उन्हें दशकों तक फिल्मों में अपनी मेहनत के लिए पहचाना जाता रहेगा। आप उनके नाम का इस्तेमाल करके कुछ देर के लिए लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं।'

ये है वो VIDEO जो तेजी से हो रहा है वायरल

कंगना कहती हैं, 'घुड़सवारी देखने में जितनी आसान लगती है उतनी होती नहीं है। एक सीन में तो मेरी जान जाते-जाते बची है ।' ये नकली घोड़ा क्लोजअप के सीन के लिए इस्तेमाल किया गया था । कंगना के दूर के शॉट में वो असली घोड़ा दौड़ाती नजर आई थीं । आप देखिए वीडियो और दीजिए अपनी प्रतिक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+