कंगना रनौत जिस शख्स से कोर्ट में लड़ रहीं केस, उन्हीं की कविता शेयर कर बयां किए अपने मन के भाव
नई दिल्ली, अप्रैल 26: कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। समसमायिक मुद्दों पर कंगना रनौत आए दिन ट्वीट करते हुए बेबाकी से अपनी बात रखती है। जिस कारण वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड मिला जिसके बाद तब से एक्ट्रेस नरम रुख में नजर आ रही हैं। कंगना रनौत इतनी कूल हो गई है कि उन्होंने अपनी एक पोस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे शख्स की लिखी कविता पोस्ट की है जिन्होंने कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ केस किया है।

कंगना रनौत ने इस गीतकार की कविता को किया शेयर
दरअसल, कोरोना महामारी में शूटिंग ठप्प होने के कारण कंगना रनौत इन दिनों अपने घर में ही हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने घर में रिलैक्स मूड की हाल ही में कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही कंगना रनौत ने फिल्म राइटर जावेद अख्ततर की लिखी कविता शेयर की है।

गीतकार जावेद अख्तर की लिखी कविता के सहारे व्यक्त किए मन के भाव
बता दें कंगना रनौत पर जावेद अख्तर ने मानहानि का केस कोर्ट में किया है और दोनों के बीच को जिसको लेकर लंबे अरसे से तनाव चल रहा है। जबकि कंगना रानौत उन एक्ट्रेस में से है जो अपने विरोधियों को जरा भी माफ नहीं करती। वहीं कंगना रनौत ने जब अपनी फोटो के साथ जावेद अख्तर की लिखी कविता शेयर की तो फैंस अचंभित हो गए।

कंगना रनौत ने शेयर की ये कविता
कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के साथ चल रही कानूनी लड़ाई के इतर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को शेयर करते हुए अपनी फीलिंग को शेयर करने के लिए लीजेंड्री गीतकार जावेद अख्तर की लिखी कविता का सहारा लिखा और साथ में उनका नाम भी लिखा है! कंगना रनौत ने फोटो के साथ जो कविता लिखी- खैर मैं प्यासा रहा मगर उसने इतना तो किया, मेरी पलकों की कतारों को वो पानी दे गया, उससे मैं कुछ पा सकूं ऐसी कहां उम्मीद थी, गम भी शायद वो बराए मेहरबानी दे गया, उम्र भर दोहराऊंगा ऐसी कहानी दे गया- जावेद अख्तर

कंगना रनौत ने घर के आउटडोर में करवाई ये फोटोज
इन फोटोज में कंगना अपने घर के आउटडोर में बैठी रिलैक्स मूड में नजर आ रही है। उनके चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही है। इस हरियाली में पड़े झूले पर वाइट ड्रेस में बैठी कंगना किसी के ख्यालों या किसी सोच में गुम नजर आ रही है। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी थलाइवी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है लेकिन कोरेाना के चलते फिलहाल रिलीज टाल दिया गया है। इसके अलावा कंगना की तेजस, धाकड़ फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications