Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट किया गया सस्पेंड, भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने का आरोप

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट किया गया सस्पेंड, भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने का आरोप

नई दिल्ली, 04 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। कंगना रनौत के खिलाफ ये कार्रवाई भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने को लेकर हुई है। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के नियमों के खिलाफ लगातार कई पोस्ट करने को लेकर कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। कंगना रनौत पश्चिम बंगाल में हाल ही में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई कथित हिंसा पर कई टिप्पणी की थी। जिसको लेकर कोलकाता के एक वकील ने कंगना पर मुकदमा भी दर्ज किया है। बीजेपी के एक विधायक ने भी कंगना रनौत के ट्वीट की आलोचना की है। कंगना रनौत एक दिनों से अपने ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल भी हो रही हैं।

Recommended Video

    Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, बंगाल हिंसा के बाद किए थे कई विवादित ट्वीट | वनइंडिया हिंदी
    Kangana Ranaut

    कंगना रनौत के अधिकारिक के ट्विटर हैंडल @kanganateam पर जब आप जाएंगे तो वहां लिखा हुआ मिलेगा... ''ट्विटर के नियमों को तोड़ने को लेकर ये अकाउंट सस्पेंड किया गया है।''

    Kangana Ranaut

    ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर बोलीं कंगना- मेरे पास बात रखने के लिए कई प्लेटफार्म है

    ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कंगना रनौत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है, '' ट्विटर ने केवल मेरी बात को साबित किया है कि वे अमेरिकी हैं और जन्म से हैं, ऐसा लगता है कि एक सफेद व्यक्ति हमेशा भूरे रंग के व्यक्ति को गुलाम बनाने का हकदार है, वे आपको बताना चाहते हैं कि क्या सोचना है, बोलना क्या है या क्या करना है। मेरे पास कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म हैं जिनका उपयोग मैं अपनी आवाज उठाने के लिए कर सकती हूं, जिसमें सिनेमा के रूप में मेरी अपनी कला भी शामिल है।''

    पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर कंगना ने किए थे कमेंट

    अभिनेत्री कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कंगना ने रविवार (2 मई) को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद राज्य में हुई हिंसा के लिए ममता बनर्जी की आलोचना की है।

    ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। कंगना रनौत ने टीएमसी नेताओं की तुलना 'राक्षस' से की है। कंगना ने अपने ट्वीट में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर भी टिप्पणी की थी।

    ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 213 सीटें जीतीं। 294 सीटों वाली राज्य विधानसभा में भाजपा ने 77 सीटें जीती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+