कंगना रनौत को सिंगर सोना मोहपात्रा ने किया ट्रोल, बताया कौन बना सकता है उनकी वैक्सीन

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलन पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया रख रही हैं। अलग-अलग मुद्दों पर जिस तरह से सोशल मीडिया पर वह अपनी राय जाहिर करती हैं, कई बार उनको अपनी राय के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। कई फिल्मी हस्तियों और हस्तियों से कंगना सोशल मीडिया पर भिड़ जाती हैं। एक बार फिर से कंगना को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्वीट किया, जिसपर गायिका सोना मोहपात्रा ने जवाब दिया है, उनका यह जवाब तेजी से वायरल हो रहा है।

sona

दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने सवाल पूछा कि जब दुनिया कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटी है तो कंगना रनौत से बचने की वैक्सीन कौन बना रहा है। यूजर के इस सवाल का जवाब सोना मोहपात्रा ने अपने ही अंदाज में दिया है। सोना मोहपात्रा ने ट्वीट करके लिखा, मुझे आखिरकार जवाब मिल गया। कंगना खुद ही अपनी वैक्सीन बना सकती हैं। क्योंकि सिर्फ वो ही इस तरहकी वैक्सीन बनाने में सक्षम हैं। वो खुद ही अपना सवाल हैं, खुद ही उसका जवाब, मुझे काफी आनंद आता है।

बता दें कि शुक्रवार को कंगना रनौत ने खुद को क्वीन करार देते हुए कहा कि मेरी पहचान.. हाहा, मैं सच में यह मानती हूं कि मैं औसत महिला हूं, लेकिन बहुत से बेवकूफों के लिए सोशल मीडिया पर मैं सबसे अच्छी मानव हूं जो नेतृत्व कर सकती है, लिहाजा अपनी क्वीन के सामने झुक जाइए। दरअसल राजस्थान के पूर्व डीजीपी हरीष चंद्र मीणा ने एक ट्वीट करके कंगना के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में कंगना ने ये जवाब दिया था।

सोना शुरुआत से ही कंगना की आलोचना करती आई हैं, कई मौकों पर उन्होंने कंगना की आलोचना की है। 2017 में एक पत्र लिखकर कहा था कि रितिक रोशन मामले में जिस तरह से उन्होंने नारीत्व का झंडा उठाया और सार्वजनिक तौर पर अपने एजेंडा को आगे बढ़ाया वह कतई ठीक नहीं था। पिछले साल कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों को लेकर विवादित बयान दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+