ऋतिक रोशन से बोलीं कंगना रनौत, इसका ड्रामा शुरू हो गया, छोटे से अफेयर के लिए कब तक रोएगा
ऋतिक रोशन से बोलीं कंगना रनौत, इसका ड्रामा शुरू हो गया, छोटे से अफेयर के लिए कब तक रोएगा
मुंबई: Kangana Ranaut On Hrithik Roshan over affair: फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने अफेयर को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। ऋतिक रोशन के ईमेल आईडी का इस्तेमाल करने के आरोप में कंगना रनौत के खिलाफ ऋतिक रोशन का मामला सोमवार को साइबर सेल से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसपर कंगना रनौत ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने कहा है कि छोटे से अफेयर के लिए कब तक रोया जाएगा। कंगना ने ये भी कहा है कि ऋतिक का ड्रामा फिर से शुरू हो गया।

कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा, ''उसकी कहानी फिर से शुरू हो गई है। हमारेब्रेक अप और उसके तलाक के कितने साल हो चुके हैं लेकिन वह आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रहा है। उससे इनकार करता है। किसी भी महिला को डेट करने से मना करता है। बस जैसी ही मैं अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ उम्मीद पाने के लिए साहस जुटाती हूं तो वह फिर से वही ड्रामा शुरू कर देता है। ऋतिक रोशन कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए।''

जानिए क्या है पूरा विवाद
बता दें कि ऋतिक रोशन को 2013 से 2014 के बीच 100 ईमेल किए गए थे। ऋतिक रोशन के वकील की ओर से दावा किया गया कि ये सारे ई-मेल कंगना रनौत की मेल आईडी से भेजे गए थे। जिसको लेकर ऋतिक रोशन ने साल 2017 में साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई थी। ईमेल कंगना रनौत के आईडी से आए थे। कंगना रनौत ने उस वक्त दावा किया था कि उनकी ईमेल आईडी हैक हो गई थी। कंगना रनौत ने कहा था कि उन्होंने कोई भी ई-मेल ऋतिक रोशन को कभी नहीं भेजे थे।
कंगना रनौत ने कहा था कि ऋतिक रोशन के साथ वो रिलेशनशिप में थीं लेकिन ऋतिक रोशन ने इस बात को कभी एक्सेप्ट नहीं किया और ना ही मीडिया के सामने कभी इसका का जिक्र किया।












Click it and Unblock the Notifications