कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना तो यूजर्स ने वैसी ही फटी हुई जींस वाली फाटो साझा कर किया ट्रोल

नई दिल्‍ली। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अपनी बेबाक टिप्‍पणियों के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा। कंगना ने एक बार फिर ऐसा ट्वीट किया है जिसमें दीपिका पादुकोण का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका अंदाज बता रहा है कि वो दीपिका पादुकोण को ही टारगेट कर रही है। कंगना ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में अमेरिकन जीन्स और उसकी मार्केटिंग पर तंज कसा है। वहीं कंगना रनौत को ये ट्वीट करना मंहगा पड़ रहा है क्योंकि ट्विटर पर यूजर्स ने वैसी ही फटी हुई जींस में कंगना की तस्वीरें शेयर कर उन्हें ट्रोल कर दिया।

कंगना ने प्राचीन महिलाओं की सराहना करते हुए दीपिका को किया टारगेट

कंगना ने प्राचीन महिलाओं की सराहना करते हुए दीपिका को किया टारगेट

बता दें कंगना ने अपने ट्वीटर पर 1885 की एक ब्लैक एंड व्‍हाइट फोटो शेयर की। जिसमें लिखा इस फोटो में जापान और सीरिया की पहली महिला लाइसेंस प्राप्‍त करने वाली डॉक्टर हैं कंगना रनौत ने लिखा , 'पुरानी महिलाओं की सराहना के लिए ट्वीट जिन्होंने न केवल अपना व्यक्तित्व दिखाया बल्कि संपूर्ण सभ्यता, संस्कृतियों और राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व किया। आज की महिलाओं ने अमेरिकी जींस और लत्ता' पहनकर शर्मसार कर दिया। कंगना रनौत ने आगे लिखा अगर आज ऐसे लोगों की फोटो ली जाए तो वो फटी हुई अमेरिकन जीन्‍स और चिथड़े जैसे ब्लाउज में, बस केवल कुछ नहीं,अमेरिकन मार्केटिंग को रिप्रेजेन्‍ट कर रहे होंगे। लेकिन इसके बाद कंगना यूजर्स के निशाने पर आ गई।

कंगना रनौत की फटी जींस वाली फोटो टैग कर यूजर्स ने किया ट्रोल

कंगना रनौत की फटी जींस वाली फोटो टैग कर यूजर्स ने किया ट्रोल

कंगना के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कंगना रनौत की पुरानी फोटो शेयर की जिसमें कंगना फटी हुई जींस पहने हुए नजर आ रही हैं। एक अन्‍य यूजर ने वेस्‍टन ड्रेस पहने हुए कंगना की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- "पाखंड असीमित ...।" एक यूजर ने कंगना की 'फटी हुई जींस' पहने हुए तस्वीरें भी साझा की। लेकिन कंगना के एक फैन ने कंगना को सबसे बुद्धिमान, बहादुर, निडर, देशभक्त' महिला बताया।

दीपिका के जींस के ऐड पर लगा है चोरी का आरोप

दीपिका के जींस के ऐड पर लगा है चोरी का आरोप

दरअसल, कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने एक अमेरिकन जीन्स ब्रैंड लिवाइस के लिए ऐड किया। जिसको लेकर आरोप लगाया जा रहा है जो ये ऐड फिल्म 'ये बैले' जो कि डायरेक्टर सूनी तारापुरवाला की फिल्म 'है उससे कापी किया गया है। ये बैले के डायरेक्‍टर सूनी तारापुरवाला ने इसको लेकर ऐड मेकर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। फरवरी 2020 को 'ये बैले' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था ये बैले को सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्राड्यूश किया है। इस आरोप के बाद जींस ऐड के डिजाइनर रूपिन सूचक ने ये मान लिया है कि उन्‍होंने ये बैले फिल्‍म से प्रभावित होकर लिवाइस का ये ऐड बनाया है। ऐड के डायरेक्‍टर ने इससे प्रभावित होकर यह ऐड बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे डायरेक्टर भी इसी को रिक्रिएट करना चाहते थे।

कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर निकाला गुस्‍सा बोली- मेरा बेवकूफ EX ....

कंगना रनौत ने खुद को राजपूत महिला बताते हुए इन एक्‍ट्रेस को किया था टॉरगेट

बता दें भारत में कंगना पश्चिमी प्रभाव की आलोचक रही हैं। हाल ही में, उन्होंने किसानों के चल रहे विरोध पर टिप्पणी करने के लिए पार्श्‍व गायिका रिहाना पर हमला किया, और एक ट्वीट में लिखा, "... खैर ... वह अपने हिप और गाल हिला सकती हैं और गाते समय कैमरा लेंस में एक दरार को उजागर कर सकती हैं ..या वह सब है। और कुछ नहीं।" वहीं कंगना को एक राजनेता द्वारा नचाने वाली वली (आइटम गर्ल) 'कहे जाने के बाद कंगना ने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को इस बात के जवाब में घसीटते हुए कहा था कि वह आइटम गीत नहीं करती हैं। "जो कोई भी मूर्ख है वह जानता है कि मैं कोई दीपिका कैटरीना या आलिया नहीं हूं .... मैं केवल एक हूं जिसने आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया, बड़े हीरो (खान / कुमार) की फिल्में करने से इनकार कर दिया, जिसने पूरे बॉलीवुड के गिरोह को मेरे खिलाफ बनाया है । मैं एक राजपूत महिला हूं, मैं हड्डियों को तोड़ती हूं।

https://hindi.oneindia.com/photos/nia-sharma-hot-hoot-pics-of-3rd-sexiest-asian-woman-59811.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+