कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर निकाला गुस्‍सा बोली- मेरा बेवकूफ EX ....

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। आए दिन अपने ट्वीटर हैंडल पर वो हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। मालूम हो शनिवार को एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के 100 ई-मेल मामले में ऋतिक रोशन को भेजे गए समन के बाद अभिनेता ने मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच में अपना बयान दर्ज करवाया हैं। वहीं कंगना रनौत ने अभिनेता ऋतिक रोशन को आड़े हाथों लिया है।

मेरा बेवकूफ पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभी भी वहीं है

मेरा बेवकूफ पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभी भी वहीं है

बता दें ऋतिक रोशन को क्राइम ब्रांच ने समन भेजा था और 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। जिसके बाद कंगना ये ट्वीट किया।कंगना रनौत अपनी फिल्‍मों की शूटिंग में व्‍यस्‍थ होने के बावजूद ट्विटर पर सक्रिय रहते हुए निशाना साधने से नहीं चूकतीं। उन्होंने ऋतिक रोशन को क्राइम ब्रांच द्वारा समन भेजने की न्‍यूज को ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा कि 'दुनिया कहां से कहां पहुंच गई मगर मेरा बेवकूफ पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभी भी वहीं है, उसी मोड़ पे, जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला।जिसके बाद कंगना ट्रोल हो गई एक यूजर ने लिखा फिर भी आपको अटेंशन नहीं देंगे मैम।' एक यूजर ने पूछा क्या आपके फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे है?

जानें ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच क्या चल रहा विवाद

जानें ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच क्या चल रहा विवाद

बता दें वर्ष 2013 से 2014 के बीच कंगना रनौत की मेल आईडी से ऋतिक को 100 मेल भेज गए जिसकी शिकायत ऋतिक रोशन ने साइबर सेल में कराई थी लेकिन केस में कोई डेवलेपमेंट नहीं होने के कारण ऋतिक के वकील महेश जेठमलानी की अपील की जिसके बाद ये केस क्राइम ब्रांच में शिफ्ट किया गया है लेकिन कंगना रनौत ने ऋतिक के सारे आरोपों से इंकार किया है।रोशन ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उनके नाम पर एक फर्जी ईमेल से अभिनेत्री के साथ संवाद कर रहा था। एक्‍टर रोशन ने एक्‍ट्रेस पर ये आरोप लगाया था कि कंगना पर उनके पर्सनल ईमेल से प्राइवेट बातें और फोटो शेयर किया।

कंगना रनौत ने ऋतिक पर लगाए थे ये आरोप

कंगना रनौत ने ऋतिक पर लगाए थे ये आरोप

लेकिन कंगना रनौत ने ऋतिक के सारे आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वास्तव में अभिनेता के साथ रिश्ते में थी, दोनों ने पेरिस में उन्‍होंने एक दूसरे को रिंग भी पहनाई थी। कुछ साल पहले एक्‍ट्रेस ने एक्‍टर पर आरोप लगाया था कि शादी का वादा करके उनके साथ प्‍यार का नाटक किया। जबकि एक्‍टर ने कंगना रनौत के इन सभी आरोपों से इंकार कर दिया था। और एक साक्षात्‍कार में कहा था कि कंगना मानसिक रूप से ठीक नहीं है। जिसके बाद कंगना एक के बाद एक रोशन पर आरोप लगा रही हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/mia-khalifa-spending-time-with-her-fiance-viral-59706.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+