Kangana Ranaut : 'टपोरी की तरह आते हैं, महिलाएं हो जाती हैं असहज', राहुल गांधी के लिए क्या बोल गईं कंगना?

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर से कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके कारण वो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई हैं। उन्होंने राहुल गांधी को 'टपोरी' बताया और कहा कि 'वे महिलाओं को असहज महसूस कराते हैं।'

संसद से बाहर निकलते हुए कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'राहुल गांधी का व्यवहार संसदीय मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है और वह संसद परिसर में 'तू-तड़ाक' करते हैं।'

Kangana Ranaut

हिमाचल की मंडी से एमपी ने कहा कि 'हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ही ज़्यादा अनकम्फर्टेबल फील होता है, एकदम जैसे टपोरी की तरह आते हैं और किसी को भी ऐ तू ऐसे करके तू-तड़ाक करते हैं, कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उनको वो हूटिंग कॉल्स करते हैं और कहते हैं कि आ जा..आ जा..., बताइए ये कोई तरीका है बात करने का।'

Kangana Ranaut News: 'प्रियंका गांधी से कुछ सीखें राहुल गांधी'

हालांकि कंगना ने राहुल गांधी की बहन और सांसद प्रियंका गांधी की तारिफ की और बोला कि 'राहुल गांधी को अपनी बहन, वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के आचरण और व्यवहार को देखना चाहिए जो कि बहुत अच्छा है जबकि उनका बर्ताव एकदम शर्मनाक है।'

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी के आचरण पर उठे सवाल'

आपको बता दें कि कंगना ये राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया इसलिए दी क्य़ोंकि 200 से ज्यादा पूर्व सैन्य अधिकारियों, रिटायर्ड अफसरों, पूर्व राजनयिकों और वकीलों की ओर से राहुल गांधी के आचरण पर सवाल उठाए गए हैं।

इन लोगों ने एक ओपन लेटर लिखा है, जिसमें राहुल गांधी से चल रहे बजट सेशन के दौरान पार्लियामेंट के मकर द्वार पर चाय -बिस्कुट खाने की घटना पर माफी मांगने को कहा गया है क्योंकि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी ने संसद की मर्यादाओं का उल्लंघन किया है।

Open Letter on Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए'

राहुल गांधी को इस व्यवहार के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए और उस सोच पर विचार करना चाहिए जिससे यह व्यवहार पैदा हुआ, ताकि संसद की गरिमा, अधिकार और संस्थागत पवित्रता पूरी तरह से बनी रहे।

हस्ताक्षरकर्ताओं ने ये भी आरोप लगाया कि 'राहुल गांधी ने अन्य सांसदों के साथ मिलकर, स्पीकर के उन निर्देशों के बावजूद संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया, जिनमें परिसर के भीतर प्रदर्शनों पर रोक लगाई गई थी।ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+