Kangana Ranaut news: कौन हैं कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर? अब सामने आई हमले की वजह

Kangana Ranaut Slapped at Airport, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात एक महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की निर्वाचित सांसद कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। कंगना रनौत दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंची थी। इस दौरान यह घटना हुई।

माना जा रहा है कि कथित तौर महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने की घटना के पीछे वजह कंगना रनौत की ओर से पंजाबी महिलाओं पर कई गई विवादास्पद टिप्पणी है। जो किसानों के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थीं। इस घटना के बाद कई तथ्य सामने आई हैं। जिनसे कई बातों का खुलासा हुआ है।

Who is CISF constable Kulwinder Kaur slapping Kangana Ranaut

इस घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सीआईएसएफ की जवान कहती दिख रही है कि 'इसने बोला था किसान आंदोलन में 100-100 रुपये में महिलाएं बैठती थीं।वहां मेरी मां भी थी। इस घटना के बाद कुलविंदर कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की ओर से इस मामले में एक शिकायत भी दर्ज की गई है।

कौन है कुलविंदर कौर

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के रहने वाली 35 वर्षीय कांस्टेबल कुलविंदर कौर पिछले दो वर्षों से चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर तैनात हैं। उनके पति भी सीआईएसएफ में जवान हैं। उनके भाई शेर सिंह किसान नेता हैं और किसान मजदूर संघर्ष समिति के संगठन सचिव हैं। कुलविंदर कौर के दो बच्चे हैं।

इस घटना के बाद कुलविंदर कौर को हिरासत में ले लिया गया है और सीआईएसएफ ने कथित घटना की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है। रनौत ने आरोप लगाया कि जब मैं सीआईएसएफ अधिकारी के पास से गुजरने का इंतजार कर रही थी, तो वह मेरे पास आई और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा।

घटना पर क्या बोलीं कंगना

घटना के बाद कंगना ने वीडियो जारी कर रहा कि, मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ। जब 'मैंने उनको पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तब उन्होंने कहा कि वो फॉर्मर्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हैं। मेरी चिंता यह है कि, जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे कैसे संभाला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+