रिया चक्रवर्ती के दावों का कंगना रनौत ने किया खंडन, कहा- ये बकवास स्क्रिप्ट महेश भट्ट ने लिखी या जावेद अख्तर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी खुलकर अपनी बात रख रही हैं। कंगना का मानना है कि सुशांत की मौत के पीछे कहीं ना कहीं इंडस्ट्री में फैले गैंगिजम का भी हाथ है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी और अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने सुशांत को लेकर कई ऐसे दावें किए हैं, जिनका ना केवल सुशांत के परिवार बल्कि दोस्तों ने भी खंडन किया है। अब रिया के इन्हीं दावों को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनपर निशाना साधा है।

कंगना ने शेयर किया सुशांत का वीडियो

कंगना ने शेयर किया सुशांत का वीडियो

दरअसल रिया ने इंटरव्यू में कहा कि सुशांत को प्लेन में बैठने पर डर लगता था और वह claustrophobia से ग्रसित थे, जिसके लिए वो दवा लेते थे। रिया के इस दावे का खंडन करते हुए कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सुशांत ऊंचाई पर भी बिल्कुल खुश नजर आ रहे हैं। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'फैक्ट सुशांत को उड़ने से कोई डर नहीं लगता था, ये बकवास स्क्रिप्ट किसने लिखी है? महेश भट्ट या जावेद अख्तर?'

Recommended Video

    SSR Case: Rhea Chakraborty के interview पर भड़की Sushant Singh की बहन Shweta Singh | वनइंडिया हिंदी
    'बेकार स्क्रिप्ट का लेखक कौन है'

    'बेकार स्क्रिप्ट का लेखक कौन है'

    एक अन्य ट्वीट में कंगना ने अंकिता लोखंडे की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'फैक्ट पिछले साल रिया से मिलने से पहले सुशांत की मानसिक बीमारी को लेकर कोई हिस्ट्री नहीं है। ये मानसिक बीमारी वाला प्लॉट, भूतिया होटल वाला प्लॉट, यूरोप की ट्रिप के दौरान एयर सिकनेस वाली बेकार स्क्रिप्ट का लेखक कौन है?' इसके साथ ही कंगना ने रिया का समर्थन करने वाले लोगों के लिए कहा है, 'ये वही लोग हैं जो टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं, इण्डियन आर्मी पे पथराव करने वालों को मासूम कहते हैं, सीएए/370 एबोलिशन पर दंगे करवाते हैं, हिंदू मुस्लमानों को लड़वाते हैं दलितों को भड़काते हैं, ये सिर्फ झूठ और नफरत का साथ देते आएं हैं और आज भी वही कर रहे है।'

    कंगना बोलीं- एनसीबी की मदद करना चाहती हूं

    कंगना बोलीं- एनसीबी की मदद करना चाहती हूं

    इससे पहले सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने पर कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि वह एनसीबी की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए वह केंद्र सरकार से सुरक्षा चाहती हैं। उनका कहना है कि वह ना केवल अपने करियर बल्कि अपनी जिंदगी को भी खतरे में डाल रही हैं। कंगना ने कहा कि सुशांत को कुछ डर्टी सीक्रेट पता थे इसलिए उन्हें मारा गया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में ड्रग्स का बहुत इस्तेमाल होता है और अगर जांच की गई तो बहुत से ए लिस्टर एक्टर्स का नाम सामने आएगा। कंगना के ऐसा कहने के बाद से ट्विटर पर #कंगना_राणावत_को_सुरक्षा_दो ट्रेंड करने लगा। जिसपर सुशांत की बहन ने भी प्रतिक्रिया दी। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए अनुरोध किया कि कंगना रनौत को सुरक्षा दी जाए। ताकि वह एनसीबी की मदद कर सकें।

    SSR Case: रिया के आरोपों पर अंकिता ने लंबा पोस्ट लिखकर दिया जवाब, बोलीं- सुशांत के परिवार के साथ खड़ी रहूंगी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+