SSR Case: रिया के आरोपों पर अंकिता ने लंबा पोस्ट लिखकर दिया जवाब, बोलीं- सुशांत के परिवार के साथ खड़ी रहूंगी
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में इस समय सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच कर रहे हैं। मामले में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस बीच इस मामले की मुख्य आरोपी और अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपना पक्ष रखा है। रिया ने इंटरव्यू में ऐसी कई बातें कही हैं जिनका सुशांत के परिवार के साथ-साथ उनके दोस्तों ने भी खंडन किया है। रिया ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि सुशांत 2013 से डिप्रेशन में थे और इसके लिए दवाएं ले रहे थे। जिसपर सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने स्पष्टीकरण दिया है और रिया के इस दावे का खंडन किया है।

'सुशांत एकदम ठीक थे'
अंकिता ने सोशल मीडिया पर कहा है, 'पहली चीज मैं और सुशांत शुरुआत से लेकर अंत तक 23 फरवरी, 2016 तक साथ थे। तब उन्हें ना तो कोई डिप्रेशन था और ना ही वो किसी मनोचिकित्सक के पास गए थे। वह एकदम ठीक थे। मैंने किसी भी प्लैटफॉर्म पर ये कभी नहीं कहा कि मैं और सुशांत अलग होने के बाद एक दूसरे के संपर्क में थे। तथ्य ये है कि मैंने कहा था कि मणिकर्णिका फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत ने मेरे एक पोस्टर पर कमेंट करते हुए बधाई दी थी, जिसे मेरे एक दोस्त ने शेयर किया था। मैंने भी इसका जवाब दिया था। तो मैं रिया के उस दावे को खारिज करती हूं कि मैंने और सुशांत ने फोन पर बात की थी।'

'हमने साथ में उनकी सफलता के सपने देखे'
अंकिता आगे लिखती हैं, 'यहां तक कि मैंने इस बारे में इंटरव्यू में भी यही कहा है कि जब सुशांत और मैं साथ थे, तो उन्हें किसी तरह का डिप्रेशन नहीं था। हमने साथ में उनकी सफलता के सपने देखे थे और मैंने प्रार्थना की और उन्हें सफलता भी मिली। बस मुझे यही कहना है। मैंने साफ कहा है कि अगर मुझसे रिया को लेकर कोई भी सवाल पूछे जाएंगे, तो मेरा जवाब एकदम सच्चा होगा कि मैं वास्तव में उसे और उनके रिश्ते के बारे में नहीं जानती। मैं परेशान तब हुई जब किसी ने अपनी जिंदगी गंवा दी और अगर मुझसे उस समय के बारे में पूछा जाएगा, जब हम साथ थे तो मैं ईमानदारी से जवाब दूंगी और सच बताऊंगी।'

अंकिता बोलीं- परिवार के साथ हूं रिया के नहीं
अंकिता ने कहा कि वह सुशांत के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं, जिनके पास यह साबित करने के लिए चैट हैं कि रिया ही सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार है। वह कहती हैं, 'मैंने फ्लैट को लेकर भी स्पष्टकर दिया है और परिवार की राय मुझसे अलग नहीं है। तो मैं सच कहूंगी और ये स्वीकार करती हूं कि मैं परिवार के साथ हूं ना कि रिया के।' मैंने परिवार का पक्ष सुना, उनके साथ खड़ी रही, अंत तक उनके साथ रहूंगी।' इससे एक दिन पहले अंकिता ने सुशांत का एक वीडियो भी शेयर किया था। दरअसल रिया ने कहा था कि सुशांत को प्लेन में बैठने पर डर लगता था और वह claustrophobia से ग्रसित थे, जिसके लिए वो मोडाफिनिल दवा लेते थे। अंकिता ने वो वीडियो तुरंत शेयर किया जिसमें सुशांत एक फ्लाइट सिम्युलेटर के कॉकपिट में बैठकर जहाज उड़ाने का अनुभव ले रहे थे।
View this post on InstagramFew Revelations on today.. Follows #ITWILLCONTINUETILLWEGETJUSTICE
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on












Click it and Unblock the Notifications