प्रियंका चोपड़ा के एक ट्वीट पर भड़कीं कंगना की बहन रंगोली, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, रंगोली ने दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के एक ट्वीट पर पलटवार करते हुए उन पर निशाना साधा है। पूरा मामला क्लाइमेट चेंज जुड़ी एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग से जुड़ा हुआ है। 16 वर्षीय क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स क्लाइमेट एक्शन समिट में जोरदार स्पीच दिया था। जिसे दुनियाभर में लोगों ने सराहा, खुद प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके ग्रेटा की स्पीच को सराहा। हालांकि, प्रियंका के इसी ट्वीट को लेकर रंगोली ने उन पर सवाल खड़े किए हैं, साथ ही तंज भी कसा है।

ग्रेटा को लेकर प्रियंका के ट्वीट पर रंगोली का तंज

ग्रेटा को लेकर प्रियंका के ट्वीट पर रंगोली का तंज

16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग के यूनाइटेड नेशन्स क्लाइमेट एक्शन समिट में दी गई स्पीच की प्रियंका चोपड़ा ने जमकर सराहना की। उन्होंने ग्रेटा की स्पीच को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'धन्यवाद ग्रेटा थनबर्ग हम सभी के चेहरे पर एक जोरदार पंच मारने के लिए, अपनी पीढ़ी को एक साथ लेकर आने और हमें यह दिखाने के लिए कि हमें बातों को और बेहतर समझने की जरूरत है। हमें सबसे बेहतर चीज को बचाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है। हम सभी को इसकी जरूरत थी। आखिरकार हम सभी के पास बस यही एक ग्रह है। #HowDareYou'

रंगोली ने ये ट्वीट करके प्रियंका पर साधा निशाना

ग्रेटा को लेकर प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट की उनके फैंस ने जमकर सराहना की है। हालांकि, कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को प्रियंका चोपड़ा का ये ट्वीट पसंद नहीं आया। रंगोली ने ट्विटर पर ही प्रियंका के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'डियर पीसी आपको वापस यहां देखकर अच्छा लगा। हां ये बच्ची बहुत अच्छा काम कर रही है, मगर हमारे देश में भी बहुत लोग तन मन धन से पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं, सिर्फ लेक्चर नहीं दे रहे रिजल्ट्स ला रहे हैं... उनके लिए भी कभी कुछ प्यार के शब्द बोल दीजिए... अच्छा लगेगा।' फिलहाल रंगोली के ट्वीट पर प्रियंका की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

ग्रेटा को लेकर प्रियंका ने किया था ये ट्वीट

स्वीडन की 16 साल की ग्रेटा थनबर्ग ने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर जोरदार स्पीच दी थी। उनके संबोधन में गुस्सा तो था ही साथ ही संवेदना भी थी। अपने ऐतिहासिक भाषण की वजह से ग्रेटा थनबर्ग पूरी दुनिया में छा गयीं हैं। लोग उनके साहस, बुद्धिमानी और योग्यता की तारीफ कर रहे हैं। छोटी होने के बावजूद ग्रेटा थनबर्ग पिछले कुछ समय से ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़े हुए हैं। इस साल मई में टाइम मैगजीन ने कवर पर उनकी तस्वीर प्रकाशित की थी जिसका शीर्षक था- नेक्स्ट जेनेरेशन लीडर । वहीं ग्रेटा के स्पीच की प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस ने तारीफ की। इनमें आलिया भट्ट, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन आदि ने ग्रेट थनबर्ग की स्पीच को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+