दुर्गा अष्‍टमी पर कंगना रनौत ने शेयर की प्रसाद की थाली, लेकिन कर दी ये बड़ी गलती, हुईं ट्रोल

मुंबई, अप्रैल 20: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने पोस्‍ट के कारण एक्‍ट्रेस आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। कंगना रनौत अपने फैंस को हर खास मौके पर अपने ट्वीटर हैंडल पर विश करना कभी नहीं भूलती। कंगना रनौत ने मंगलवार को नवरात्रि की दुर्गा अष्‍टमी पर फैंश को शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद की थाली के साथ एक पोस्‍ट लिखी, लेकिन कंगना ने इस पोस्‍ट में बड़ी भारी गलती कर दी जिसके कारण यूजर्स उन्‍हें ट्रोल करते हुए जमकर क्‍लास लगानी शुरू कर दी। बधाई देने पर एक्‍ट्रेस क्यों ट्रोल हुई आइये जानते हैं।

कंगना रनौत ने कर दी ये गलती

कंगना रनौत ने कर दी ये गलती

दरअसल दुर्गा अष्‍टमी पर कंगना रनौत ने प्रसाद की थाली की फोटो शेयर की कैप्शन में लिखा, 'कितना अच्छा होता है व्रत रखना जब आपके घर में प्रसाद कुछ इस तरह का हो।' जिस थाली को कंगना ने प्रसाद की थाली बताते हुए फोटो शेयर की उसमें हलुआ, पूड़ी,रायता और छोले और प्‍याज भी रखी दिख रही। जिसे देखकर फैंस का गुस्‍सा फूट पड़ा।

कंगना रनौत को यूजर्स ने ट्रोल करते हुए पूछा ये सवाल

कंगना रनौत को यूजर्स ने ट्रोल करते हुए पूछा ये सवाल

कंगना रनौत से यूजर्स अष्टमी के प्रसाद में प्याज क्या कर रहा है पूछ रहे हैं । एक यूजर ने लिखा कि कंगना की माताजी को प्याज पसंद होगा। एक यूजर ने एक्‍ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा निर्मला आंटी को पता चला की प्याज खाती है तो बहुत गुस्सा होगी। ध्‍यान रहे प्रसाद में प्‍याज वर्जित है। यहां तक कि हिंदू परंपरा के अनुसार दुर्गा मां का प्रसाद हो या किसी अन्‍य भगवान का प्रसाद उसमें प्‍याज और लहसुन का प्रयोग वर्जित है। वहीं नवरात्रि में प्याज को तामसी भोजन माना जाता है इस कारण कई घरों में ना दिनों तक प्‍यार

कंगना रनौत पहले अपने इस ट्वीट के कारण हुईं थीं ट्रोल

कंगना रनौत पहले अपने इस ट्वीट के कारण हुईं थीं ट्रोल

कंगना रनौत इससे पहले भी अपने ट्टीट के कारण ट्रोल हो चुकी है। जब कंगना रनौत ने ट्वीट किया था 'आज इंसान खुद के बनाये वायरस से परेशान है। इसे वो एक दूसरे की अर्थव्यवस्था को गिराने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं जो कह रही हूं हो सकता है कुछ लोग इससे सहमत हो तो कुछ असहमत। लेकिन कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि 'अर्थ इज हीलिंग'। वायरस इंसानों को मार रहा, लेकिन बाकी सभी चीजों को ठीक कर रहा।। जिस पर कंगना रनौत की यूजर्स ने जमकर क्‍लास लगाई थी।

https://hindi.oneindia.com/photos/migrant-laborers-forced-to-flee-once-again-due-to-corona-virus-oi61067.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+