आलिया-रणबीर पर भड़की कंगना रनौत, बोलीं- बच्चे हैं कि डंब हैं कि क्या हैं

मुंबई। हमेशा ही अपनी बातों को बेबाकी रखने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर आलिया भट्ट को आड़े हाथ लिया है। इस बार उन्होंने आलिया के साथ उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को भी नहीं बख्शा। कंगना ने बात करते हुए आलिया और रणबीर को बेवकूफ तक कह डाला। उन्होंने आलिया और रणवीर को इस जनरेशन का युवा चेहरा मानने से इंकार कर दिया।

'आलिया- रणबीर बच्चे हैं कि डंब है कि क्या हैं'

'आलिया- रणबीर बच्चे हैं कि डंब है कि क्या हैं'

कंगना मिड डे को दिए अपने इंटरव्यू में आलिया और रणवीर को युवा चेहरे कहे जाने की बात पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि- 'उन्हें युवा कहने की क्या बात है। रणबीर कपूर 37 साल के हैं, आलिया भट्ट सिर्फ 27 साल की हैं। 27 साल की उम्र में मेरी मां के तीन बच्चे थे। यह बिल्कुल गलत है। बच्चे हैं कि डंब हैं, क्या हैं।'

'सेक्स लाइफ पर चर्चा करेंगे पर देश पर नहीं'

'सेक्स लाइफ पर चर्चा करेंगे पर देश पर नहीं'

अपनी फिल्म मणिकर्णिका को आलिया- रणवीर द्वारा सपोर्ट न किए जाने से गुस्साईं कंगना ने आगे भी बहुत कुछ कहा। कंगना बोलीं- 'जब सेक्स लाइफ पर चर्चा की बात आती है तो एक्टर्स को कोई परेशानी नहीं होती। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हैं कि किसके साथ सो रहे हैं किसके साथ नहीं। लेकिन जब देश के खास मुद्दों की बात आती है तो वे इसे अपनी पर्सनल चॉइस बताते हैं।'

आलिया पर पहले भी बुरी तरह भड़की थीं कंगना

आलिया पर पहले भी बुरी तरह भड़की थीं कंगना

कुछ समय पहले कंगना ने आलिया पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'आलिया ने मुझे राजी का ट्रेलर भेजा था और फिल्म को देखने की बात कही थी। ट्रेलर देखने के बाद मैंने मेघना गुलजार और आलिया को फोन किया था। लेकिन मेरी फिल्म के लिए किसी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। अगर उनकी अपनी आवाज नहीं है तो वे करण जौहर की कठपुतली भर हैं।'

यह भी पढ़ें- मणिकर्णिका के बाद अब इस बड़ी नेता के किरदार में दिखेंगी कंगना रनौत, चुनौती से कम नहीं ये बायोपिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+