'1947 में धर्म के आधार पर पाकिस्तान बना तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया', कंगना का बड़ा बयान
Kangna Ranaut (Mandi): बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंगना रनौत ने पूछा है कि, जब 1947 में धर्म के आधार पर पाकिस्तान बनाया गया था, तो भारत को "हिंदू राष्ट्र" (हिंदुओं का देश) क्यों नहीं घोषित किया गया।
कंगना रनौत ने कुल्लू में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, ''...हमारे पूर्वजों ने मुगलों की गुलामी देखी, फिर अंग्रेजों की गुलामी और फिर कांग्रेस का कुशासन देखा, लेकिन सही मायने में हमें आजादी 2014 में मिली है।''

कंगना रनौत ने आगे कहा कि, ''आजादी मिली, सोचने की आजादी, सनातन की आजादी, अपना धर्म बनाने की आजादी, इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की आजादी...।''












Click it and Unblock the Notifications