फिर मुसीबत में आदित्य पंचोली, रंगोली ने 10 साल पुराने मामले में दर्ज कराई शोषण की शिकायत
मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ साथ आजकल उनकी बहन रंगोली भी आये दिन बॉलीवुड की किसी बड़ी हस्ती से पंगा लेने लगी हैं। कंगना और आदित्य पंचोली के 10 साल पुराने विवाद को रंगोली ने नए सिरे से शुरू कर दिया है। उन्होंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पंचोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

'10 साल पहले किया था मेरी बहन का शोषण'
रंगोली ने अपनी शिकायत में लिखवाया है कि 10 साल पहले पंचोली ने कंगना से अपशब्द कहे थे और उनका शोषण किया था। कंगना पहले ही आदित्य पंचोली द्वारा शोषित होने की बात कई बार कह चुकी है। उन्होंने कहा था कि जब वे इंडस्ट्री में नई थीं तो पंचोली ने उनका शारीरिक और यौन शोषण किया था।

'पंचोली से बचने के लिए कूदना पड़ा था छत से'
कंगना ने तब ये भी कहा था कि पंचोली ने उन्हें तकरीबन घर में कैद करके रखा था। इससे बचने के लिए उन्हें पहली मंजिल से कूदना भी पड़ा था। कंगना के इन आरोपों के बाद बॉलीवुड में सनसनी मच गई थी। वहीं पंचोली ने इस सब को लेकर कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया था।

'कंगना के वकील ने दी रेप के आरोप की धमकी'
रंगोली के अलावा पंचोली ने भी वर्सोवा पुलिस स्टेशन में ही एक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि 'मानहानि मामले में प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना, रंगोली और उनके वकील, रिजवान सिद्दीकी ने शिकायत दर्ज करने का फैसला किया। सिद्दीकी ने मुझे 6 जनवरी, 2019 को एक बलात्कार के मामले में भी धमकी दी थी। मैंने इस महीने की शुरुआत में सिद्दीकी, कंगना और रंगोली के खिलाफ पुलिस के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। मैंने वीडियो को पुलिस स्टेशन और कोर्ट में जमा किया है।'
यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications