VIDEO: फुल सिक्योरिटी के साथ मुंबई लौटीं Kangana Ranaut, साथ में बहन रंगोली और भतीजा पृथ्वी भी
नई दिल्ली। Kangana Returns Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने मनाली स्थित घर में लंबा समय बिताने के बाद मुंबई लौट आई हैं। उनका मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली और भतीजा पृथ्वी भी है। अभिनेत्री के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। मुंबई लौटते समय कंगना लॉन्ग फिटेड स्कर्ट में दिखाई दीं, जिसके साथ उन्होंने ग्रे-व्हाइट टॉप और बूट्स पहने हुए हैं। साथ में उन्होंने एक लॉन्ग ट्रेंस कोट भी पहना है। कंगना का ये लुक काफी अलग दिख रहा है। उन्होंने इस दौरान मास्क भी लगाए रखा।

अन्य तस्वीरों में कंगना के साथ गाड़ी के अंदर रंगोली और उनका बेटा पृथ्वी भी हैं। आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अक्समात मौत के बाद कंगना रनौत अचानक ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ गई थीं। एक ओर जहां उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से की तो वहीं दूसरी तरफ कहा कि वो यहां सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। जिसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत और शहर के रहने वाले कई अन्य लोगों ने कंगना की आलोचना की। उन्होंने कंगना को मुंबई लौटने तक की चुनौती दे डाली। कंगना बाद में मुंबई लौटी भीं लेकिन तभी जब केंद्र सरकार ने उन्हें वाई-प्लस सिक्योरिटी दी।
इस साल उन्होंने 9 सितंबर को मुंबई लौटने को लेकर ट्विटर पर कहा था, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई ना लौटने की धमकी दे रहे हैं तो मैंने फैसला लिया है कि मैं आने वाले हफ्ते में 9 सितंबर को मुंबई जाऊंगी। जब मैं मुंबई एयरपोर्ट पर उतरूंगी तो पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।' इसके साथ ही उन्होंने सांसद प्रवेश साहिब सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा था, 'क्या मुंबई केवल एक व्यक्ति से संबंधित है? महाराष्ट्र में हो क्या रहा है।' हालांकि जब कंगना मुंबई लौटीं तो उन्होंने पाया कि बीएमसी ने उनके पाली हिल वाले घर में तोड़फोड़ की है। कंगना ने इसे लेकर कहा था कि बीएमसी की ये कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।


Click it and Unblock the Notifications
