सुशांत के जन्मदिन पर कंगना ने करण जौहर, महेश भट्ट, YRF पर साधा निशाना- कहा- पछतावा है मैं उसका साथ न दे पाई

सुशांत के जन्मदिन पर कंगना ने करण जौहर, महेश भट्ट, YRF पर साधा निशाना- कहा- पछतावा है मैं उसका साथ न दे पाई

Kangana Ranaut On Sushant Singh Rajput Birthday: सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। अगर आज वो जिंदा होते तो अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 में बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के फैन्स उनको इस जन्मदिन पर याद कर रहे हैं। ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत फिर से ट्रेंड में हैं। सुशांत के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। कंगना रनौत ने इसके साथ ही फिल्म निर्माता करण जौहर, महेश भट्ट और यशराज फिल्म (YRF) पर जमकर निशाना साधा है। कंगना ने ट्वीट में ये भी कहा है कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि वो सुशांत का साथ नहीं दे पाई।

कंगना रनौत ने मूवी माफिया पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने मूवी माफिया पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने अपने पहले ट्वीट में कहा, डियर सुशांत, मूवी माफियाओं ने तुम्हे बैन किया, तुमको परेशान किया। सोशल मीडिया पर तुमने कई बार मदद भी मांगी। मुझे पछतावा है कि मैं तुम्हारा साथ नहीं दे पाई। काश मैंने ये नाा मान लिया होता कि तुम खुद ही अपने आप माफिया टॉर्चर झेलने की ताकत रखते हो। काश...। हैपी बर्थडे।

Recommended Video

    SSR Birthday: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 7 महीने, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ | वनइंडिया हिंदी
    'कभी मत भूलिए कि सुशांत ने कहा था कि...'

    'कभी मत भूलिए कि सुशांत ने कहा था कि...'

    कंगना रनौत ने अपने एक अगले ट्वीट में लिखा, कभी मत भूलिए कि सुशांत ने अपनी मौत से पहले अपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि फिल्म माफिया उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं। वो अपनी फिल्म को सफल बनाने के लिए अपने फोलोअर्स से मदद मांग रहे थे। उन्होंने अपने इंटरव्यू में भाई-भतीजावाद (nepotism) की शिकायत की। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को फ्लॉप घोषित किया गया था।

    यशराज और करण जौहर को भी कंगना ने लिया लपेटे में

    यशराज और करण जौहर को भी कंगना ने लिया लपेटे में

    कंगना रनौत ने लिखा, ''कभी मत भूलिए कि सुशांत ने कहा था कि यशराज फिल्म्स ने उन्हें बैन किया। उन्होंने कहा था कि करण जौहर ने उन्हें बड़े सपने दिखाए और उनकी फिल्में डम्प कर दीं। इसके बाद पूरी दुनिया को रोते हुए करण जौहर ने कहा कि सुशांत एक फ्लॉप अभिनेता हैं। कभी मत भूलिए कि महेश भट्ट के सारे बच्चे डिप्रेश हैं, फिर भी उन्होंने सुशांत से कहा कि वह परवीन बाबी की तरह मरेगा। उसने खुद ही उसे थेरेपी दी। इन सब लोगों ने मिलकर सुशांत को मार डाला और सुशांत ने मरने से पहले सोशल मीडिया इंटरैक्शन में ये सब खुद लिखा था। कभी मत भूलिएगा, कभी माफ मत कीजिएगा।''

    सुशांत के जीवन को करें सेलिब्रेट: कंगना रनौत

    सुशांत के जीवन को करें सेलिब्रेट: कंगना रनौत

    अपने एक अन्य ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा, हर चीज से ऊपर उठकर सुशांत का दिन जीवन के जश्न के रूप में सेलिब्रेट कीजिए। किसी को ये मत बताने दीजिए कि आप अच्छे नहीं हैं। खुद से ज्यादा किसी पर भी भरोसा मत कीजिए। उन लोगों को छोड़ दीजिए जो कहें कि ड्रग्स ही सॉल्यूशन है और आपको मानसिक और आर्थिक रूप से चूस डालें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+