एक कमरे में रुके थे सुशांत और सारा अली खान, कंगना ने अब सारा पर लगाए ये आरोप

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर एक्ट्रैस कंगना रनौत ने अब सारा अली खान पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। सारा और सुशांत ने फिल्म केदारनाथ में साथ काम किया था और कथित तौर उस समय दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। कंगना ने सारा पर प्यार में सुशांत को धोखा देने का आरोप लगाया है। अपने ट्वीट में उन्होंने ये कहा है।

सारा और सुशांत एक रूम में रुके थे

सारा और सुशांत एक रूम में रुके थे

मरहूम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल होकिप ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सुशांत और सारा के बीच अफेयर होने की बात कही है। बाद में दोनों अलग हो गए थे। इसे बाद कंगना ने ट्वीट कर लिखा, सुशांत सिंह राजपूर और सारा अली खान के अफेयर की खबरें तब मीडिया में हर तरफ सुनने को मिली थीं। उन्होंने एक आउटडोर शूटिंग के दौरान रूम भी शेयर किया था। ये फेंसी नेपोटिज्म के बच्चे बाहरी लोगों को पहले सपनें दिखाते हैं और फिर उन्हें खुलेआम धोखा देते हैं।

 सारा पर रहा होगा दबाव

सारा पर रहा होगा दबाव

एक और ट्वीट में कंगना ने कहा है कि मेरा मानना ​​है कि सारा ने उसे प्यार किया होगा। वह (सुशांत) कोई बेवकूफ नहीं था कि लड़की के सच्चे-झूठे प्यार को ना पहचान सके। शायद सारा पर सुशांत से अलग होने का दवाब रहा होगा। मैंने खुद ऋतिक के साथ रिश्ते में ये महसूस किया है। आज भी मुझे समझ नहीं आता है कि अचानक ऋतिक कैसे इतना बदल गया। बता दें कि सारा अली खान एक्टर सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं।

Recommended Video

    Sushant Case: Supreme Court के फैसले पर आया Ankita Lokhande का Reaction, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    क्या है सैमुअल की पोस्ट

    क्या है सैमुअल की पोस्ट

    सुशांत के दोस्त सैमुअल होकिप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मुझे याद है केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सारा और सुशांत प्यार में थे। दोनों के बीच एक-दूसरे को लेकर खूब सम्मान था, जो आजकल रिश्ते में कम देखने को मिलता है। सारा सुशांत के साथ ही उनके परिवार के सभी लोगों का भी सम्मान करती थीं। चाहे वह परिवार या दोस्त हों या फिर उनका स्टाफ। मुझे ताज्जुब होता है कि क्या सोनचिड़िया के फ्लॉप होने की वजह मूवी मीफिया के दबाव में सारा ने सुशांत से ब्रेकअप कर लिया?

    सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म को लेकर बोल रही हैं कंगना

    सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म को लेकर बोल रही हैं कंगना

    एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। पुलिस की अभी तक की जांच के मुताबिक उन्होंने आत्महत्या की है। उनकी मौत के बाद कंगना लगातार फिल्म इंडस्ट्री में कुछ परिवारों के दबदबे को लेकर बोल रही हैं। उनका कहना है कि सुशांत क्योंकि पटना से आते थे और उनके परिवार का फिल्मों से कोई ताल्लुक नहीं है इसलिए उनको तंग किया गया। कंगना का कहना है कि नेपोटिज्म और कुछ लोगों का पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर दबदबा होने की वजह से सुशांत की जान गई है। कंगना ने कई लोगों पर आरोप भी इसको लेकर लगाए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+