उद्धव ठाकरे को कंगना की खुली चुनौती, बोलीं- आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर जिस तरह से आज बीएमसी का बुल्डोजर चला उसके बाद कंगना रनौत ने वीडियो जारी करके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खुली चुनौती देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है, आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है, याद रखना, हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। मुझे लगता है कि तुमने मुझपर बहुत बड़ा एहसान किया है, मुझे पता तो था कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी, आज मैने महसूस किया है। आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी। मैं देशवासियों को जगाऊंगी क्योंकि मुझे पता था कि हमारे साथ होगा तो होगा, लेकिन मेरे साथ हुआ है, इसका कोई मतलब है, इसके कोई मायने हैं। उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता है, ये जो आतंक है, अच्छा हुआ, ये मेरे साथ हुआ क्योंकि इसके कुछ मायने हैं, जय हिंद, जय महाराष्ट्र।













Click it and Unblock the Notifications