पवित्र रिश्ता-2 को लेकर कंगना रनौत क्यों हैं एक्साइटेड? अंकिता लोखंडे को लेकर कही ये बात

पवित्र रिश्ता-2 को लेकर कंगना रनौत क्यों हैं एक्साइटेड? अंकिता लोखंडे को लेकर कही ये बात

मुंबई, 13 जुलाई: टीवी का फेमस शो पवित्रा रिश्ता का दूसरे सीजन जल्द ही आने वाला है। हालांकि शो में कुछ किरदार बदल गए हैं। पवित्र रिश्ता-2 में अर्चना की जगह अभी आपको अंकिता लोखंडे देखने को मिलेंगी। वहीं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जगह शो में यानी मानव के रूप में आपको शहीर शेख दिखेंगे। इस शो को लेकर फैन्स जहां एक और बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस शो को ट्रोल भी किया जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि पवित्रा रिश्ता-2 को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी एक्साइटेड हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर कहा है कि वह वह पवित्र रिश्ता-2 को देखने का इंतजार कर रही हैं।

तो इसलिए पवित्र रिश्ता-2 को लेकर कंगना रनौत हैं एक्साइटेड?

तो इसलिए पवित्र रिश्ता-2 को लेकर कंगना रनौत हैं एक्साइटेड?

असल में कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। अंकिता और कंगना रनौत के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। पवित्र रिश्ता-2 के लिए अंकिता लोखंडे को बधाई देते हुए कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "ऑल द बेस्ट, अंकिता लोखंडे। पवित्रा रिश्ता के नए को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।"

पवित्र रिश्ता को लेकर कंगना की एक्साइटमेंट की वजह अंकिता और सुशांत दोनों हैं। अंकिता से जहां कंगना की बॉन्डिंग अच्छी है। तो वहीं सुशांत के निधन के बाद कंगना रनौत कई मौकों पर एक्टर के अभिनय की तारीफ कर चुकी हैं।

OTT प्लेटफॉर्म पर लौटेगा पवित्र रिश्ता-2

OTT प्लेटफॉर्म पर लौटेगा पवित्र रिश्ता-2

अल्ट बालाजी की प्रमुख एकता कपूर ने घोषणा की है कि पवित्र रिश्ता-2 में अंकिता लोखंडे लीड रोल में होंगी। वहीं सुशांत की जगह शहीर शेख लीड एक्टर होंगे। हालांकि इस बार ये शो जी टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी पर रिलीज होगा। शो को लेकर एकता कपूर और अंकिता लोखंडे ने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है। अंकिता ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर अंकिता ने शो के क्लैपबोर्ड के साथ खेलते हुए एक बूमरैंग वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

यूजर बोले- 'बिना सुशांत के पवित्र रिश्ता कैसा...'

यूजर बोले- 'बिना सुशांत के पवित्र रिश्ता कैसा...'

पवित्र रिश्ता-2 को लेकर सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। ट्विटर पर कई लोगों ने पवित्र रिश्ता-2 को बॉयकट करने की मांग है। कई यूजर्स इसे सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि के तौर पर देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बिना सुशांत सिंह राजपूत के पवित्र रिश्ता कैसे हो सकता है। लोगों का कहना है कि बिना सुशांत के इस शो का कोई महत्व नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+