कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार की तानाशाहों से की तुलना, बोलीं- 'एक घर बनाया था वो भी तुड़वा के बैठे हैं'

नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिर से महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। कंगना ने न्यूज एंकर अर्नब गोस्वामी के रिहाई की मांग करते हुए मुंबई में अपना ऑफिस तोड़े जाने को लेकर राज्य की उद्धव सरकार पर निशाना साधा। बता दें कि अर्नब गोस्वामी को साल 2018 के आत्महत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है, आज (सोमवार) कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। बता दें कि कंगना रनौत पिछले कई मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हैं, अब उन्होंने अर्नब का बचाव करते हुए उनकी रिहाई की मांग की है।

'सत्ताओं के ठेकेदार गरीबों का हक मार के बैठें हैं'

'सत्ताओं के ठेकेदार गरीबों का हक मार के बैठें हैं'

दरअसल, सोमवार की दोपहर कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया जो अब सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने लिखा, 'ये सत्ताओं के ठेकेदार गरीबों का हक मार के जो बैठें हैं, बड़े विचारे हैं ये किस्मत के मारे हमसे पूछते हैं ये इरादे हमारे, हम को इस लड़ाई से क्या हासिल होगा तानाशाहों, एक घर बनाया था वो भी तुड़वा के बैठे हैं।' कंगना रनौत का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि कंगना रनौत, अर्नब गोस्वामी की मुखर समर्थक रही हैं, इससे पहले भी वह कई बार अर्नब के समर्थन में ट्वीट कर चुकी हैं।

पहले भी वीडियो शेयर कर साधा था निशाना

पहले भी वीडियो शेयर कर साधा था निशाना

इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर कर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, 'मैं महाराष्ट्र सरकार को ये पूछना चाहती हूं कि आपने आज अर्नब गोस्वामी के घर जाकर उनको मारा है, उनके बाल नोंचे हैं, उनको असॉल्ट किया है। कितने घर तोड़ेंगे आप, कितने गले दबाएंगे, कितने बाल नोचेंगे आप, कितनी आवाजें बंद करेंगे आप? सोनिया सेना कितने मुंह बंद करेंगे आप, ये मुंह बढ़ते ही जाएंगे। हमसे पहले कितने शहीदों के तो गले काटे गए हैं। उन्हें फ्री स्पीच के लिए लटकाया गया है, कोई बात नहीं कई और लोग खड़े होंगे।'

'आजादी का कर्ज चुकाना है'

'आजादी का कर्ज चुकाना है'

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'पप्पू प्रो को गुस्सा क्यों आता है? पैंगुइन को गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना को इतना गुस्सा क्यों आता है? अर्नब सर इन्हें अपने बाल खींचने दें। आपके खुलकर बोलने पर हमला करने दें। फांसी लगने से पहले इनके चेहरों पर मुस्कुराहट आने दें। आजादी का कर्ज चुकाना है।'

क्या है अर्नब का मामला?

क्या है अर्नब का मामला?

बता दें कि गोस्वामी और दो अन्य लोगों (फिरोज शेख और नितीश सारडा) को कंपनियों द्वारा बकाया भुगतान न करने के आरोप में 2018 में आर्किटेक्ट-इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में अलीबाग पुलिस ने 4 नवंबर को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें अन्य आरोपियों के साथ 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का काफी विरोध किया जा रहा है। इस मामले में अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कई ट्वीट किए हैं।

यह भी पढ़ें: जेल में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव थे अर्नब, इसलिए अलीबाग से तजोला जेल में किया गया शिफ्ट

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+